धर्म संवाद / डेस्क : भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक छवि ऐसी है, जिसे देखकर भक्त अपना सब कुछ भूल जाते हैं। उनके सांवले रंग, तिरछे नैन, प्यारी मुस्कान और मधुर मुरली की धुन पर हर कोई मोहित हो जाता है। श्रीकृष्ण की इसी मनमोहक छवि और उनके प्रति भक्तों के प्रेम को दर्शाता एक बेहद सुंदर भजन है ‘सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया’। यह भजन भगवान श्रीकृष्ण के रूप, उनकी लीलाओं और उनके प्रति अटूट प्रेम को बड़े ही सरल और भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत करता है।
यह भी पढ़े : मन तड़पत हरि दर्शन को आज – भजन
इस भजन में भक्त भगवान कृष्ण की सुंदरता का वर्णन करते हुए बताते हैं कि उनके नैन, मुस्कान, हाथों की मुरली और पैरों की पायल मन को मोह लेते हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ राधा रानी, रुक्मिणी और मीरा का प्रसंग भी कृष्ण भक्ति के अलग-अलग भावों को सामने लाता है।
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया भजन के बोल
मुखड़ा:
सांवली सूरत पे मोहन,
दिल दीवाना हो गया।
दिल दीवाना हो गया,
दिल दीवाना हो गया॥
अंतरा 1:
एक तो तेरे नैन तिरछे,
दूसरा काजल लगा।
तीसरा नज़रें मिलाना,
दिल दीवाना हो गया॥
अंतरा 2:
एक तो तेरे होंठ पतले,
दूसरा लाली लगी।
तीसरा तेरा मुस्कुराना,
दिल दीवाना हो गया॥
अंतरा 3:
एक तो तेरे हाथ कोमल,
दूसरा मेहंदी लगी।
तीसरा मुरली बजाना,
दिल दीवाना हो गया॥
अंतरा 4:
एक तो तेरे पांव नाजुक,
दूसरा पायल बंधी।
तीसरा घुंघरू बजाना,
दिल दीवाना हो गया॥
अंतरा 5:
एक तो तेरे भोग छप्पन,
दूसरा माखन धरा।
तीसरा खिचड़े का खाना,
दिल दीवाना हो गया॥
अंतरा 6:
एक तो तेरे साथ राधा,
दूसरा रुक्मण खड़ी।
तीसरा मीरा का आना,
दिल दीवाना हो गया॥
अंतरा 7:
एक तो तुम देवता हो,
दूसरा प्रियतम मेरे।
तीसरा सपनों में आना,
दिल दीवाना हो गया॥
