धर्म संवाद/डेस्क : Horoscope 26 November 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढे : Horoscope 25 November 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
मेष राशि Today Horoscope
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में व्यस्त रह सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। धैर्य से काम लें। पुराने स्वास्थ्य संबंधी मामलों को नजरअंदाज न करें। वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि Today Horoscope
आज आपके जीवन में खुशियों के नए अवसर आ सकते हैं। आपकी रचनात्मकता लोगों को प्रभावित करेगी। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम की नई शुरुआत हो सकती है। परिवार में नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन राशि Today Horoscope
आज आपको अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देना होगा। आपकी कोई बात गलत समझी जा सकती है। ऑनलाइन खरीदारी में सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने से पहले सभी दस्तावेजों की जांच करें। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित रखें और जल्दबाजी से बचें।
कर्क राशि Today Horoscope
आज परिवार में खुशियों का माहौल रह सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। पुराने पैसों से जुड़ा कोई मामला सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई बड़ा फैसला लें।
सिंह राशि Today Horoscope
आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। कारोबार और नौकरी में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आर्थिक परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं।
कन्या राशि Today Horoscope
आज अपनी परेशानियां परिवार के साथ साझा करना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता की सलाह से किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
तुला राशि Today Horoscope
आज घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक राहत मिलेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि Today Horoscope
आज कारोबार को लेकर नए विचार आ सकते हैं। व्यापार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उस पर काम शुरू कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पिता की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। कोई खोई हुई प्रिय वस्तु मिल सकती है।
धनु राशि Today Horoscope
आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। बातचीत से गलतफहमी दूर करने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें।
मकर राशि Today Horoscope
आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।
कुंभ राशि Today Horoscope
आज आपको हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद होने की आशंका है, इसलिए गुस्से से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करना लाभदायक रहेगा। खरीदारी से पहले बजट का ध्यान रखें।
मीन राशि Today Horoscope
आज कारोबार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें। सरकारी कामों को पूरा कराने में भागदौड़ हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बनाए रखें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
