करवा माता की आरती | Karva Mata ki Aarti

By Tami

Published on:

करवा माता की आरती

धर्म संवाद / डेस्क : करवा चौथ पर करवा माता की पूजा की जाती है। सुहागिनें इस दिन करवा माता की आराधना कर अपने पति के लंबे उम्र की कामना करती हैं। कहा जाता है कि करवा चौथ के दिन व्रत रखकर करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। करवा चौथ के दिन व्रत रख कर माता की पूजा करने के बाद यह आरती करे।

यह भी पढ़े : श्री गणेश आरती लिरिक्स | Shree Ganesh Aarti Lyrics

[short-code1]

ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।। ओम जय करवा मैया।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।। 

ओम जय करवा मैया,माता जय करवा मैया।

जो करे व्रत तुम्हारा, पार करो नइया।।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।

ओम जय करवा मैया,माता जय करवा मैया।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।। 

ओम जय करवा मैया,माता जय करवा मैया।

See also  आरती श्री जनक दुलारी की | Sita Mata Aarti

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .