June 2024 Horoscope : जाने 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जून का महिना

By Tami

Published on:

June 2024 Horoscope

धर्म संवाद / डेस्क : जून साल का छठा महिना होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने  मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 12 जून को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे साथ ही बुध 14 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे, फिर 29 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। महीने के मध्य में सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे, इस तरह मिथुन राशि में कुछ समय के लिए शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह की युति बनेगी। वहीं महीने के अंत में शनिदेव वक्री अवस्था कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं 12 राशियों के लिए यह महिना कैसा रहने वाला है।

यह भी पढ़े : आपके नाम का पहला अक्षर आपके बारे में क्या कहता है

[short-code1]

मेष राशि- मेष राशि वालों का जून के आरंभ से ही आर्थिक पक्ष मजबूत होता जाएगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। विदेश यात्रा के लिए कार्यक्रम बना रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा। शेयर बाजार से संबंधित आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। जीवन में उतार चढ़ाव रहने की संभावना है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए जून का महीना महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर हावी रहेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।  करियर और बिजनस में प्रगति होगी। भूमि विवाद के फैसले सुलझेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। 

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए जून का महीना उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। खर्चे और सेहत पर ध्यान देना होगा। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। आमदनी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखे। धर्म और आध्यात्म के  प्रति रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह आर्थिक स्थिति से मजबूत रहेगा।  मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। रिलेशनशिप वालों को परिवार वाले शादी की हरी झंडी दे सकते हैं। नौकरी में अच्छा लाभ हो सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह राशि- इस महीने सिंह राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ कार्य बहुत अच्छे होंगे किंतु कुछ में मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। महीने के मध्य में नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। जमीन-जायदाद खरीदने-बेचने की इच्छा पूर्ण हो सकती है।  दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों की संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे है। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी या बड़ा पद मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बढ़ेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखे। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। गुस्से और वाणी पर पूरी तरह से नियंत्रण रखे।

See also  July 2024 Horoscope: जाने कैसे बीतेगा जुलाई का महिना

यह भी पढ़े : Rahu Remedies: राहु दोष से बचने के लिए करें ये उपाय

तुला राशि- तुला राशि वालों को इस महीने सोच समझ कर पैसे खर्च करने होंगे। कामकाजी महिलाओं को घर और काम के बीच संतुलन बनाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि- जून के महीने में वृश्चिक राशि वालों के जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। नया मकान अथवा वाहन खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। । अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। व्यावसायिक प्रगति में आ रही बाधाएं भी आश्चर्यजनक रूप से दूर हो जाएंगी। आमदनी में बढ़ोतरी भी हो सकती है। 

धनु राशि- धनु राशि वालों के कार्य व्यापार में उन्नति होगी। मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। व्यर्थ के विवादों से दूर ही रहें। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनी रहेंगी।  ऐसे किसी भी योजना में पैसा लगाने से बचे, जिसमें जोखिम की थोड़ी सी भी संभावना हो। 

मकर राशि- जून महीने में मकर राशि वालों के लिए कुछ चीजें बेहतर होंगी और कुछ चीजें बिगड़ेंगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति और मजबूत होगी। वाणी में नियंत्रण रखे। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करें, सफलता मिलेगी। किसी पुराने रोग के दोबारा उभरने से आपका मन चिंतित रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन अथवा स्थान परिवर्तन के बारे में भी सोच रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा। 

कुंभ राशि-कुम्भ राशि के जातकों के लिए आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बँ रहे हैं। मकान और वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल है।  घर की मरम्मत या किसी महंगी वस्तु आदि पर बड़ी रकम खर्च करनी पड़ सकती है। महिलाओं को घर और कार्यस्थल के बीच संतुलन बनाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। इस समय माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। किसी कार्य को अधूरा न छोड़ें. प्रॉपर्टी से संबंधित कोई फैसला 15 जून के बाद लें।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। रुके हुए कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ पिकनिक जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक उन्नति होगी। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। 

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .