आपके नाम का पहला अक्षर आपके बारे में क्या कहता है

By Tami

Published on:

आपके नाम का पहला अक्षर आपके बारे में क्या कहता है

धर्म संवाद / डेस्क : आपके नाम का पहला अक्षर आपके बारे में बहुत कुछ बता सकता है। राशि, मूलांक और भाग्यांक की तरह ही नाम का पहला अक्षर भी आपके भविष्य और वर्तमान के बारे में जानकारी दे सकता है। इससे आपका स्वभाव, आपकी आदतें और जीवन जीने का तरीका भी पता चल जाता है।

यह भी पढ़े : किस राशि के कौन है इष्ट देव, जाने किस देवी-देवता की करे पूजा

[short-code1]

A – A अक्षर वाले काफी मेहनती और धैर्यवान होते हैं। ये अपने आप को हर परिस्थति में ढाल लेते हैं। A अक्षर वाले लोग आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं। ऐसे लोग अपने करियर को लेकर काफी गंभीर होते हैं और किसी भी हाल में अपना लक्ष्य हासिल कर लेते हैं। ये स्वभाव से थोड़े गुस्सैल होते हैं और रोमांस से थोड़ी दूरी बनाए रहते हैं।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

B- B अक्षर वाले काफी सेंसिटिव नेचर के होते हैं। ये जल्दी किसी से घुलते-मिलते नहीं है। इनके जीवन के कई ऐसे राज होते हैं,जो ये किसी भी करीबी को भी नहीं बताते। ये ज्यादा दोस्त नहीं बनाते, लेकिन जिन्हें बनाते हैं उनके साथ सच्चे होते हैं। जिनका नाम बी अक्षर से शुरू होता है वे अपनी जिंदगी में नए-नए रास्ते तलाशने में यकीन रखते हैं। अपने लक्ष्य चुनकर उसपर आगे बढऩा इन्हें अच्छा नहीं लगता। 

C- जिनके भी नाम C से शुरू होते हैं वो लोग स्वभाव से भावुक होते हैं। इनका चेहरा काफी आकर्षक होता है। ये किसी की मदद करने से पीछे हटते। इन्हे  हर क्षेत्र में खूब सफलता मिलती है। C नाम वाले दूसरों के दुख-दर्द में हमेशा साथ चलते हैं। खुशी में ये शरीक हों या न हों, लेकिन हर किसी के गम में आगे बढ़कर ये उनकी मदद करते हैं।

D- जिनका भी नाम D से शुरू होता है वो रिश्ते निभाने के मामले में बहुत विश्वासी होते हैं। ऐसे लोग दूसरी की बातों पर ध्यान न देकर अपने मन की करना पसंद करते हैं। ये लोग बॉर्न स्मार्ट होते हैं। जो इन्हें पसंद हो, उन्हें पाने के लिए या फिर उनसे रिश्ता निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 

E- E नाम वाले व्यक्ति मुंहफट किस्म के होते हैं। हंसी-मजाक की जिंदगी जीना इन्हें पसंद होता है। इन्हें सारी चीजें सलीके और सुव्यवस्थित रखना ही पसंद है। प्यार को लेकर ये लोग उतने संजीदा नहीं रहते।

F- F नाम वाले लोग काफी जिम्मेदार किस्म के होते हैं। इन्हें अकेले रहना काफी भाता है। हर चीज को लेकर ये बेहद कॉन्फिडेंट होते हैं। सोच-समझकर ही खर्च करना चाहते हैं । जीवन में इन्हे बैलन्स पसंद होता है। ये लोग प्यार की काफी अहमियत देते हैं।

G- G अक्षर के नाम के लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा ही खड़े होते हैं। ये लोग ईमानदार किस्म के होते हैं। अपने स्वभाव के कारण ये लोग समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। ये लोग स्पष्ट बात करना पसंद करते हैं। अपने सत्यवादी स्वभाव के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

H- ये लोग स्वभाव से काफी हंसमुख होते हैं। ये लोग दिल के सच्चे होते हैं। झटपट निर्णय लेना इनकी काबिलियत है और दूसरों की मदद के लिए आधी रात को भी ये तैयार होते हैं। H वाले लोगों के लिए पैसे काफी मायने रखते हैं। अपने मान-सम्मान को लेकर ये काफी चिंतित होते हैं।

I – I अक्षर के नाम वाले लोग कलाकार किस्म के होते हैं। न चाहते हुए भी ये लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने रहते हैं। ये न चाहते हुए भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने रहते हैं। ये अपनी बात से तुंरत पलट जाते हैं। ये स्वभाव से संवेदनशील होते हैं।

J- ये लोग की चंचल स्वभाव के होते हैं। लोग इनसे काफी चिढ़ते हैं। पढऩे-लिखने में थोड़ा पीछे ही रहते हैं, लेकिन बेहद जिम्मेदार होते हैं। इन लोगों के चाहने वालों की कमी नहीं होती। ये लोग जीवन के हर मोड़ पर साथ निभाते हैं।

K- इन लोगों को हर चीज में परफेक्शन चाहिए होती है। चाहे बेडशीट के बिछाने का तरीका हो या फिर ऑफिस की फाइलें, सारी चीजें इन्हें सेट चाहिए। दूसरों से हटकर चलना इन्हें भाता है। स्वभाव से ये रोमांटिक होते हैं।  जिन लोगों का नाम K अक्षर से शुरू होता है वो काफी भाग्यशाली होते हैं. ये खुले विचार के होते हैं और लाइफ में ये पैसा खूब कमाते हैं।

L – ये लोग काफी चार्मिंग होते हैं।ये लोग  कल्पनाओं में जीते हैं और अपने परिवार को अपने जीवन का सबसे अहम हिस्सा मानते हैं। ये स्वभाव से भी बेहद ही रोमांटिक होते हैं।

M- M वाले लोगों का स्वभाव जिद्दी होता है। ये ख्वाबों की दुनिया में जीना ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हें जीवन में बहुत कुछ पाने की ख्वाहिश नहीं होती। ये लोग अपने परिवार को काफी ज्यादा प्यार करते हैं और बाहरी लोगों के साथ भी इनके संबंध अच्छे रहते हैं। ये लोग कम मेहनत करके ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं। 

See also  शुक्र स्त्रोत्र : शुक्रवार को करें इस स्त्रोत का पाठ, नहीं होगी धन की कमी

N – ये लोग काफी खुले विचारों के होते हैं। बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। काम के मामले में परफेक्शन की चाहत इनमें भी होती है। जिन लोगों का नाम N अल्फाबेट से शुरु होता है वे लोग लोगों का दिल जीतने में माहिर होते हैं। दूसरों के लिए वक्त निकालना इन्हें अच्छी तरह से आता है।

O – O वाले लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। ये बोलते कम और करते ज्यादा हैं। इसलिए ये जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं। समाज के साथ चलना इन्हें पसंद है। साथी को धोखा देना इन्हें पसंद नहीं और ऐसा ही उनसे भी अपेक्षा रखते हैं। 

P – P से शुरू होने वाले नाम के लोग उलझनों में फंसे रहते हैं। ये अपने आसपास के सभी लोगों का ख्याल रखते हैं और सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। इन्हें खूबसूरत साथी खूब भाता है। इनमें कलात्मकता का भी भंडार होता है। इस तरह के लोग ज्यादातर अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं, और जिंदगी में कुछ पाने की इनमें इच्छा नहीं होती।

Q –Q वाले लोग स्वभाव से सच्चे और ईमानदार होते हैं। इनका नेचर काफी क्रिएटिव होता है।  ये अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। प्यार की बात करें तो ये अपने साथी के साथ नहीं चल पाते। कभी विचारों में तो कभी काम में असमानता इन्हें झेलना ही पड़ता है। 

R – इस अक्षर के नाम वाले लोग ज्यादा सोशल लाइफ जीना पसंद नहीं करते। हालांकि, फैमिली इनके लिए मायने रखती है और पढऩा-लिखना इन्हें नहीं भाता। ये काफी तेजी से आगे बढ़ते हैं और खूब धन-दौलत कमाते हैं। बुद्धि वाले लोग इन्हें आकर्षित करते हैं। 

S – ये लोग काफी मेहनती होते हैं। ये बातों के इतने धनी होते हैं । इन्हें अपनी चीजें शेयर करना पसंद नहीं होता। प्यार के मामले में ये शर्मीले होते हैं। पसर्नल मामलों को किसी से शेयर करना इन्हें बिल्कुल नहीं भाता ।

T – T नाम से शुरू होनेवाले लोग जिद्दी स्वभाव के होते है। इनको परेशानी न होने पर भी ये परेशान होते हैं। वैसे अपनी फैमिली को यह बेहद प्यार करते हैं। यह काफी संवेदनशील होते हैं और जिस रिश्ते में पड़ते हैं उसमें डूबते चले जाते हैं और इन्हें ऐसा ही साथी भी चाहिए जो इनसे जी जान से प्यार करे।

U – U अक्षर के नाम वाले लोग बेहद होशियार होते हैं। ये कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते। हमेशा अपनी खुशी से पहले ये दूसरों की खुशियों का ध्यान रखते हैं। ये बेहद होशियार होते हैं। किसी का दिल कैसे जीतना है, वह इनसे सीखना चाहिए।

V- V अक्षर वाले लोग खुशमिजाज किस्म के होते हैं और मेहनती भी होते हैं. ये अपनी बातें हर किसी से शेयर नहीं करते और हर किसी को दोस्त भी नहीं बनाते. इन लोगों के पास कभी भी पैसे की कमी नहीं रहती और इनके सारे काम पूरे होते हैं। ये दिल के बेहद साफ होते हैं। बंदिशों में रखकर इनसे आप कुछ नहीं करा सकते। 

W – इस अक्षर के नाम के लोग संकुचित दिल के होते हैं। एक ही ढर्रे पर चलते हुए ये बोर भी नहीं होते। ईगो वाली भावना तो इनमें कूट-कूटकर भरी होती है।  इन्हें ज्यादा दिखावा पसंद नहीं और अपने साथी को उसी रूप में स्वीकार करते हैं जैसा वह वास्तव में है।

X – इस अक्षर के नाम वाले लोग जरा अलग स्वभाव के होते हैं। ये हर मामले में परफेक्ट होते हैं, लेकिन न चाहते हुए भी गुस्से के शिकार हो ही जाते हैं ये। इन्हें काम फटाफट निपटाना पसंद होता है। प्यार के मामले में फ्लर्ट करना इन्हें ज्यादा पसंद है। कई रिश्तों को एकसाथ लेकर आगे चलने की हिम्मत इनमें होती है।  इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है।

Y – ये खर्च के लिए कभी सोचते नहीं। ये ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं करते। इन्हें कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इन्हें अपने साथी की कोई बात याद नहीं रहती। हालांकि सच्चे, खुले दिल और रोमांटिक नेचर के होने के कारण इनकी हर गलती माफ भी हो जाती है।

Z – इस अक्षर के नाम वाले लोग दूसरों से काफी जल्दी घुल-मिल जाते हैं। यह स्वभाव से गंभीर होते हैं। जो बोलते हैं साफ बोलते हैं और जिंदगी को इंजॉय करना इन्हें आता है। न मिलने वाली चीजों पर रोने की बजाय उसे छोड़कर आगे बढऩा इन्हें पसंद है। ये जिंदगी को खूब इंजॉय करना पसंद करते हैं। Z वाले अपने प्यार के सामने किसी को अहमियत नहीं देते हैं।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .