गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले : चार धाम यात्रा शुरू

By Tami

Published on:

Doors of Gangotri and Yamunotri Dham

धर्म संवाद/डेस्क : गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही करीब 6 महीने तक चलने वाली चार धाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई। इससे पहले मां गंगा की डोली मुखबा से आज सुबह गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई। हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए।

यह भी पढ़े : Chardham Yatra 2025: चारधाम यात्रा का पंजीकरण शुरू; गुप्तकाशी पहुंची बाबा केदार की पंचमुखी डोली

पूजा के दौरान 1 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने भी पूजा-अर्चना की। गंगोत्री के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खुलेंगे। कुछ देर पहले यमुना मां की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची है। पुजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले जाएंगे।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां यमुना का स्वागत किया गया

यमुनोत्री धाम में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ मां यमुना का स्वागत किया गया। इस दौरान उनके भाई यमराज की डोली भी उन्हें विदा करने धाम आई। 11:55 पर विधि विधान से कपाट खोले जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद अब यमुनोत्री धाम में उत्सव डोली के स्वागत का इंतजार है। आर्मी बैंड की बीट और लोगों के जय यमुना मैया के जयकारों के बीच यमुनोत्री मां की डोली धाम से 2 किमी पास पहुंच चुकी है। गंगोत्री धाम के दर्शन शुरू हो गए हैं। इसी के साथ चार धाम यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। श्रद्धालु अब मंदिर में दर्शन के लिए जा सकेंगे।

See also  इस मंदिर को बनने में 103 साल लगे थे, अद्भुत है कर्णाटक का चेन्नाकेशव मंदिर

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .