क्या घर में रख सकते हैं 2 शंख, जाने क्या कहते है शास्त्र

By Tami

Published on:

shankh

धर्म संवाद / डेस्क : सनातन धर्म में हर पूजा के बाद शंख बजाने की परंपरा है।  घर में शंख रखने से घर में सकारात्मकता आती है और नकारात्मकता का नाश होता है। शास्त्रों के अनुसार शंख में देवी-देवताओं का वास होता है।  अब सवाल ये है कि क्या घर में 2 शंख रखा जा सकता है।  आइये जानते हैं शास्त्र क्या कहते हैं। 

यह भी पढ़े : तांबे की अंगूठी पहनने से क्या होता है

[short-code1]

शंख मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है ।  ऐसे में पूजा के लिए दो शंख होना इस बात को दर्शाता है कि मां लक्ष्मी का स्थान स्थाई नहीं बल्कि अचल है।  वहीं, अगर आप शंख पूजा में रखना चाहते हैं और साथ ही, बजाने के लिए भी लाना चाहते हैं तो आप पूजा के लिए एक शंख और बजाने के लिए एक और शंख ला सकते हैं। यानी कि घर में दो शंख रख सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि एक बजाने वाला शंख हो और एक पूजा करने के लिए शंख हो।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

माना जाता है कि पूजा में रखे शंख को कभी भी बजाना नहीं चाहिए क्योंकि शंख बजाने के लिए उसे मुंह से लगाना पड़ता है और मुंह से लगाने के बाद शंख दूषित हो जाता है। ऐसा शंख पूजा में रखने के लिए वर्जित माना जाता है। इसलिए पूजा के लिए अलग और बजाने के लिए अलग शंख लाएं।  

यह भी पढ़े : क्या होता है जब सपने में दिख जाए शिवलिंग, जाने ये शुभ है या अशुभ

जिस शंख की आप पूजा कर रहे हैं उस पर घर के बाहर के लोगों की नजर नहीं पड़नी चाहिए। ऐसे में हमेशा इस्तेमाल के बाद इस पर एक साफ लाल रंग का कपड़ा ढक दें।  इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं।  साथ ही ये भी ध्यान दे पूजा करने के लिए हमेशा दक्षिणावर्ती शंख का इस्तेमाल करना चाहिए। 

See also  घर में कहाँ बनाए टॉयलेट, ताकी वास्तु दोष से मिले छुटकारा

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .