आरती जगत जननी मैया की

By Tami

Published on:

आरती जगत जननी मैया की

धर्म संवाद / डेस्क : “जगत जननी” का अर्थ है संपूर्ण संसार की माता। यह शब्द आमतौर पर देवी दुर्गा, देवी पार्वती, या देवी लक्ष्मी जैसी मातृस्वरूपा देवियों के लिए प्रयोग किया जाता है। हिंदू धर्म में माँ शक्ति को समस्त ब्रह्मांड की जननी और पालनकर्ता माना जाता है। उन्हे प्रसन्न करने के लिए करे ये आरती  

जगजननी जय! जय! माँ! जगजननी जय! जय!

भयहारिणी, भवतारिणी, भवभामिनि जय जय। 

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

जगजननी…

यह भी पढ़े : मंगला गौरी की आरती -जय मंगला गौरी माता | Mangala Gauri Mata

तू ही सत्-चित्-सुखमय, शुद्ध ब्रह्मरूपा।

सत्य सनातन, सुन्दर पर-शिव सुर-भूपा॥

 जगजननी…

आदि अनादि, अनामय, अविचल, अविनाशी।

अमल, अनन्त, अगोचर, अज आनन्दराशी॥ 

जगजननी…

अविकारी, अघहारी, अकल कलाधारी।

कर्ता विधि, भर्ता हरि, हर संहारकारी॥

 जगजननी…

तू विधिवधू, रमा, तू उमा महामाया।

मूल प्रकृति, विद्या तू, तू जननी जाया॥ 

जगजननी…

राम, कृष्ण तू, सीता, ब्रजरानी राधा।

तू वांछाकल्पद्रुम, हारिणि सब बाधा॥

जगजननी…

दश विद्या, नव दुर्गा नाना शस्त्रकरा।

अष्टमातृका, योगिनि, नव-नव रूप धरा॥

 जगजननी…

तू परधामनिवासिनि, महाविलासिनि तू।

तू ही श्मशानविहारिणि, ताण्डवलासिनि तू॥ 

जगजननी..

सुर-मुनि मोहिनि सौम्या, तू शोभाधारा।

विवसन विकट सरुपा, प्रलयमयी, धारा॥ 

जगजननी…

तू ही स्नेहसुधामयी, तू अति गरलमना।

रत्नविभूषित तू ही, तू ही अस्थि तना॥ 

जगजननी…

मूलाधार निवासिनि, इह-पर सिद्धिप्रदे।

कालातीता काली, कमला तू वरदे॥ 

जगजननी…

शक्ति शक्तिधर तू ही, नित्य अभेदमयी।

भेद प्रदर्शिनि वाणी विमले! वेदत्रयी॥ 

जगजननी…

हम अति दीन दु:खी माँ! विपत जाल घेरे।

हैं कपूत अति कपटी, पर बालक तेरे॥ 

जगजननी…

निज स्वभाववश जननी! दयादृष्टि कीजै।

करुणा कर करुणामयी! चरण शरण दीजै॥ 

जगजननी मां…

जगजननी जय! जय! माँ! जगजननी जय! जय!

भयहारिणी, भवतारिणी, भवभामिनि जय जय। 

See also  छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल भजन लिरिक्स| Chhoti Chhoti Gaiya Lyrics

जगजननी…

बोलिए जगत जननी मां भवानी मैया की जय

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .