कौन सा ग्रह किस राशि का हैं स्वामी, जाने समबन्ध

By Admin

Published on:

धर्म संवाद / डेस्क : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , 12 राशियाँ होती हैं। सभी 12 राशियाँ 9 ग्रहों के द्वारा संचालित होती है | यानि प्रत्येक राशि किसी न किसी गृह के आधीन होती है | जिसमें से सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रहों को 2-2 राशियाँ मिलती है | सूर्य और चंद्रमा केवल एक-एक राशि के स्वामी है व अन्य सभी गृह दो – दो राशियों के स्वामी है| चलिए जानते हैं कौन सा गृह किस राशि का स्वामी है।

यह भी पढ़े : जाने मूलांक पता करने का सबसे आसान तरीका

[short-code1]

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल 9 ग्रहों का सेनापति है, जिन लोगों की राशि मेष है, उन्हें हर मंगलवार शिवलिंग पर लाल फूल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही मंगलवार के दिन हनुमानजी की विशेष पूजा भी की जानी चाहिए।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

वृष राशि- वृष राशि  का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र ग्रह को वैभव, संपन्नता और लग्जरी जीवन जीने का माध्यम कहा जाता है। इस ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर गंगाजल और दुध से अभिषेक करें।

मिथुन राशि – इस राशि का स्वामी बुध होता है। बुध को प्रसन्न करने के लिए बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क राशि- इस राशि का स्वामी का चंद्रमा होता है। कर्क राशि के लोग सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि-  इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस ग्रह को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।

यह भी पढ़े : क्या होता है जब सपने में दिख जाए शिवलिंग, जाने ये शुभ है या अशुभ

See also  हथेली की ये रेखाएं मानी जाती हैं बेहद अशुभ , मिलते हैं जीवन में कष्ट

कन्या राशि – कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है। बुध को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। नियमित रूप से इनकी पूजा करने पर सभी प्रकार के ग्रह दोषों की शांति हो जाती है।

तुला राशि – तुला राशि के स्वामी गृह शुक्र गृह है | इनकी आराधना के लिए आप शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें |

वृश्चिक राशि – इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल को मजबूत करने के लिए हनुमानजी की उपासना करनी चाहिए।

धनु राशि – देवताओं के गुरु बृहस्पति धनु राशि के स्वामी है। बृहस्पति को मजबूत करने के लिए  बृहस्पतिवार के दिन दान करना शुफ फलदायक होता है।

मकर राशि – इस राशि का स्वामी शनि है। मकर राशि के लोग हर शनिवार शनि के निमित्त तेल और काली उड़द का दान करे। किसी गरीब को काले कंबल का दान करना भी श्रेष्ठ उपाय है।

कुंभ राशि – मकर राशि के अलावा कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव है। कुंडली में शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए काले तिल का दान करना शुभ होता है।

मीन राशि – मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। मीन राशि के स्वामी को मजबूत करने के लिए पीले रंग का वस्त्र पहने और दान में लड्डू दें।

Admin