जाने मूलांक पता करने का सबसे आसान तरीका

By Admin

Published on:

सोशल संवाद / डेस्क : भविष्य जानने की इच्छा हर किसी को होती है। हमारे हिन्दू धर्म में इसका सबसे आसन तरीका है अपनी राशि के माध्यम से अपना भविष्य जानना । पर राशि के साथ ही साथ आपका मूलांक भी आपका भविष्य बता सकता है। पर अगर आप अपना मूलांक नहीं जानते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं इसे पता करने का सबसे आसान तरीका।

अंक ज्‍योतिष में मूलांक एक से नौ तक माने गए हैं और ये व्यक्ति की जन्म तारीख से तय होता है। अगर आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 तारीख में हुआ है तो प्रत्‍येक अंक आपका मूलांक होगा। वहीं अगर तारीख नौ से आगे यानी 11, 12, 22 या अन्य तारीखों में आपका जन्म हुआ हो, तो दोनों अंकों को जोड़कर मूलांक बनता है। जैसे आपका जन्म किसी भी महीने की 12 तारीख को हुआ है तो इसके लिए आपको 12 को अलग-अलग करके जोड़ना है। जैसे 1+2 फिर एक और दो को आपस में जोड़ेंगे, जिसका कुल योग 3 आएगा। यही 3 नंबर आपका मूलांक होगा। तो वहीं यदि किसी व्यक्ति का जन्म 29 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2+9=11 और 11 को भी आपस में जोड़ेंगे तो 1+1= 2 होगा। 

[short-code1]

जन्म तारीख के अनुसार मूलांक

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now
  • 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा।
  • 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2रहेगा।
  • 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 3 होता है।
  • 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा।
  • 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा।
  • 6, 15, 24 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 रहेगा।
  • 7, 16, 25 तिथि को जन्‍मे व्‍यक्‍ति का मूलांक 7 रहेगा।
  • 8, 17, 26 को जन्‍म हुआ है तो मूलांक 8 रहेगा।  
  • 9, 18, 27 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा।
See also  May 2024 Horoscope : जाने कैसा बीतेगा यह महिना

Admin