धर्म संवाद / डेस्क : शरीर पर तिल होते ही हैं। परंतु न टीलों का अपना लग महत्व है। शरीर में जिस जगह तिल होते हैं उस इससे व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता चलता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, किसी व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल का भी खास मतलब होता है। हाथों पर तिल होने से व्यक्ति का भविष्य, व्यक्तित्व, और धन-संपत्ति से जुड़ी कई बातों का पता लग सकता हैं. शरीर पर मौजूद तिल से हम जान सकते हैं कि उस व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा, उसके जीवन की दिशा कैसी होगी।
यह भी पढ़े : क्या किचन के पास Shoe Rack रखा जा सकता है
अंगूठे पर तिल – सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिनके अंगूठे पर तिल होता है वो लोग बहुत मेहनती और साहसी होते हैं। इनका व्यवहार सबके साथ अच्छा रहता है। समाज में ऐसे लोगों को बहुत सम्मान मिलता है। अंगूठे के ठीक नीचे तिल हो तो ऐसे लोगों के कई प्रेम संबंध हो सकते हैं। जिसके कारण वैवाहिक जीवन में परेशानयां हो सकती हैं। वहीं ये लोग अमीर भी होते हैं। साथ ही ये लोग सभी भौतिक सुखों को भोगते हैं।
हथेली के बीच में तिल – हथेली के बीच में तिल होना शुभ माना जाता है। ऐसे लोग धनवान और भाग्यशाली होते हैं। ये लोग जीवन में खूब नाम और शौहरत कमाते हैं। ये लोग खुलकर पैसे खर्च करते हैं। वहीं दाएं हाथ के ऊपरी भाग पर तिल के होने से व्यक्ति अकूत धन- संपत्ति का मालिक होता है। ये लोग कम समय में व्यापार को फैला लेते हैं। ये लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं।
हथेली के चंद्र पर्वत पर तिल – हथेली के चंद्र पर्वत पर तिल होना अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का मन अस्थिर रहता है और शादी देर से होती है। इन्हे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
हथेली के शुक्र क्षेत्र में तिल – हथेली के शुक्र क्षेत्र में तिल होना बीमारियों का संकेत देता है. उन्हें वैवाहिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता है।
हथेली के हृदय रेखा पर तिल – हथेली के हृदय रेखा पर तिल होना हार्ट से जुड़ी समस्याओं का संकेत देता है।
हथेली की मध्यमा उंगली – यदि आपकी मध्यमा उंगली पर तिल है तो इसका मतलब आप बहुत भाग्यशाली हैं। ऐसे लोग सुख-समृद्धि पाते हैं. ऐसी जगह पर तिल से व्यक्ति को जीवन में कभी भी खुशियां और धन की कमी नहीं होती है।
छोटी उंगली पर तिल – जिन लोगों की छोटी उंगली पर तिल होता है वो लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को कभी भी वित्तीय समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है, लेकिन पैसे होने के बाद भी लोग जीवन में दुखी रहते हैं। ऐसे लोगों को दूसरी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ये समस्या आपके स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से भी संबंधित हो सकती हैं।
कलाई पर तिल – कलाई पर तिल होने से सौभाग्य और जीवन में सफलता मिलती है।
अनामिका उंगली पर तिल – अनामिका उंगली पर तिल का मतलब आपकी सरकारी नौकरी होने की संभावना है. साथ ही ऐसे लोगों को जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. साथ ही इन लोगों की आयु भी पूर्ण होती है। साथ ही ये कला के जानकार और प्रेमी होते हैं। ये लोग समाज में भी लोकप्रिय होते हैं।
कोहनी पर तिल – जिनकी दाहिनी कोहनी पर तिल होता है ऐसे लोग बहुत अनुशासित होते हैं। किसी भी कार्य में देरी और आलस्य इनको पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग बहुत जिम्मेदार माने जाते हैं। इन्हें झूठ बोलने वाले लोग पसंद नहीं होते हैं। ये अपने निर्णयों को बहुत समझदारी के साथ लेते हैं। बाईं कोहनी पर तिल वाले लोग कल्पनाशील होते हैं। ऐसे लोगों को कलात्मक विषयों में बहुत रुचि होती है।