सपने में मकान बनते देखने का क्या है मतलब

By Tami

Published on:

सपने में मकान बनते देखने का क्या है मतलब

धर्म संवाद / डेस्क : हमारे धर्म शास्त्रों में उल्लेख है कि हम जो भी सपने देखते हैं उनका हमारे भूत, भविष्य और वर्तमान से कोई न कोई संबंध अवश्य होता है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो लगभग हर किसी को आते हैं। उन्मे से एक है सपने में कोई घर या मकान बनते देखना । स्वप्न शास्त्र ये भी कहता है कि हर सपने के पीछे शुभ और अशुभ प्रभाव छिपे होते हैं। चलिए जानते हैं सपने में मकान बनते देखने का अर्थ क्या होता है।

यह भी पढ़े : घर में तोता पालना शुभ है या अशुभ, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

[short-code1]

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सपने में मकान बनते हुए देखता है तो यह सपना उसके लिए शुभ माना जाता है।  इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलने वाली है।आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने की भी संभावना है। साथ ही आपको एक अच्छा जीवनसाथी भी मिल सकता है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति सपने में अपने आप को नया मकान खरीदते हुए देखता है तो यह सपना नौकरी में परिवर्तन का संकेत हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह सपना उन्नति का संकेत देता है। साथ ही यह सपना आर्थिक रूप से मजबूत होने की ओर भी इशारा करता है।

मकान के अलावा यदि आप सपने में जमीन खरीदते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है।  इसका मतलब है कि आप भविष्य में खूब तरक्की करेंगे और समाज में पहचान बनाने में कामयाब होंगे।  संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

See also  घर के इस जगह न करें पानी की व्यवस्था , हो जाएंगे कंगाल

साथ ही आपको ये भी बता दे कि अगर आप सपनों में कोई टूटा हुआ घर या मकान देख रहे हैं तो यह अशुभ संकेत माना जाता है।  यह सपना आपके खराब स्वास्थ्य की ओर इशारा करता है। आपको धन हानि भी हो सकती है। परंतु अगर आप सपनों में भव्य बिल्डिंग देख रहे हों, जिसमें हरा भरा बगीचा हो तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपके जीवन में संपन्नता आने वाली है। 

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .