Do you want to subscribe our notifications ?

मीठे रस से भरियो री -भजन

By Tami

Published on:

मीठे रस से भरियो री -भजन

धर्म संवाद / डेस्क : देवी राधा को समर्पित यह गीत बेहद ही मशहूर है।

मीठे रस से भरो री राधा रानी लगे महारानी लागे ,
माहने खारो खारो यमुना जी को पानी लागे,

यमुना मैया कारी कारी राधा गोरी गोरी,
वृन्दावन में धूम मचावे बरसाने री छोरी,
ब्रिज धाम राधा यु की रजधानी लागे,
माहने खारो खारो यमुना जी को पानी लागे,

यह भी पढ़े : यशोमती नन्दन बृजबर नागर – भजन


ना भावे मने माखन मिश्री अब न कोई मिठाई,
माहरे जीवन में भावे अब तो राधा नाम मिलाई,
बिषबाणु की लली तो गुण वाणी लागे,
माहने खारो खारो यमुना जी को पानी लागे,

राधा राधा नाम रटत है जो नर आठो याम,
उनकी वाधा दूर कर्त है राधा राधा नाम.,
राधा नाम से सफल जिंदगानी लागे,
माहने खारो खारो यमुना जी को पानी लागे,

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version