सोते समय तकिए के नीचे रखें ये चीजें, बनेंगे बिगड़े काम

By Admin

Published on:

सोशल संवाद / डेस्क :  कई बार सफलता पाने के लिए की गई हमारी कड़ी मेहनत भी काम नहीं आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु के कुछ उपायों को अपनाकर अपना सोया भाग्य जगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिसका पालन कर घर में सुख, शांति और समृद्धि लाई जा सकती है। आइए जानते हैं वास्तु से जुड़े इन खास उपायों के बारे में।

सिंदूर की डिब्बी

[short-code1]

वास्तु शास्त्र में इस उपाय को बहुत लाभकारी माना जाता है। इसके लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम है। इस दिन तकिए के नीचे सिंदूर की छोटी से डिब्बी रखकर सोने से बहुत लाभ मिलता है। अगले दिन सुबह उठकर इस सिंदूर को हनुमान जी को अर्पित कर दें। माना जाता है कि यह उपाय करने से मंगल दोष दूर होता है और कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलती है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

लोहे की गोलियां

अगर आपका समय अच्छा नहीं चल रहा है, आपके बने-बनाए काम अक्सर ही बिगड़ जाते हैं या फिर आपको रात में डरावने सपने आते हैं तो तकिए के नीचे लोहे की गोलियां रखकर सोएं। लोहे की गोलियां ना मिलें तो आप इसकी जगह लोहे की कोई अन्य चीज जैसे लोह की चाबी या कोई छोटी कैंची भी रख सकते हैं। माना जाता है कि इससे राहु, केतु का बुरा प्रभाव दूर होता है और जीवन में शांति आती है।

गीता या सुंदरकांड

वास्‍तु के अनुसार सोते समय तकिये के नीचे गीता या सुंदरकांड रखना बहुत शुभ होता है. इससे मन शांत रहता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु का ये उपाय करने से मन को स्थिरता मिलती है और आप कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। इस वास्तु टिप्स जीवन में लाभ और उन्नति की दिशा दिखाता है।

See also  क्या घर में रख सकते हैं 2 शंख, जाने क्या कहते है शास्त्र

यह भी पढ़े : इन 5 उपाय से करे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर

सुगन्धित फूल

अगर आप दिमागी रूप से परेशान चल रहे हैं और मानिसक शांति चाहते हैं,तो सोने से वहले तकिए के पास या तकिए के नीचे सुगंधित फूल रखकर सो जाएं। इससे व्यक्ति को नींद तो अच्छी आएगी. साथ ही, वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

लसून की कलियाँ

अगर आपको या परिवार के किसी सदस्य को बुरे सपने आ रहे हैं, तो सोते समय लहसुन की कलियों को तकिए के नीचे रख लें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, व्यक्ति को नींद अच्छी आती है। तकिए के नीचे सौंफ रखकर सोने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही, व्यक्ति को बुरे सपनों से भी छुटकारा मिलता है। व्यक्ति को मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है।

कपूर

कपूर को वास्तु और ज्योतिष में हमेशा से ही पवित्रता और दिव्यता से जोड़ा जाता है। इसे तकिए के नीचे रखना आपके विचारों और सपनों में पवित्रता को आमंत्रित करने, आध्यात्मिक कल्याण की भावना को बढ़ावा देने का प्रतीक हो सकता है और यह कई अलग तरीकों से आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। यदि आप सोते समय तकिया के नीचे कपूर रखती हैं तो आपको कई तरह के फायदे होते हैं और ये आपके आस-पास की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।

Admin