June 2025 Monthly Horoscope: जाने कैसा रहेगा जून का महिना

By Tami

Published on:

June 2025 Monthly Horoscope

धर्म संवाद / डेस्क : साल का छठा महीना यानी जून शुरू हो चुका है और इसके साथ ही ग्रहों की स्थिति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस महीने कई महत्वपूर्ण ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। सबसे पहले शुक्र ग्रह गोचर करेंगे और मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 6 जून को बुध मिथुन राशि में आएंगे। फिर 15 जून को सूर्य और शुक्र दोनों मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अतिरिक्त मंगल और केतू का एक साथ सिंह राशि में आना भी विशेष संयोग बना रहा है। ग्रहों की यह चाल कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और तरक्की लाने वाली होगी, तो वहीं कुछ राशियों को संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है। आइए जानें जून महीने में ग्रहों की इस बदली हुई स्थिति का आपकी राशि पर क्या असर पड़ने वाला है।

यह भी पढ़े : कुंडली में क्यों लगता है पितृदोष

मेष राशि – जून का महिना मेष वालों के लिए शुभ रहेगा। करीबी दोस्तों से सहायता मिलेगी। कोर्ट केस से संबंधित या कोई वाद विवाद, उसमें आपको विजय की प्राप्ति होगी।करियर में सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में दूसरे शहर या देश की यात्रा कर सकते हैं।  नौकरी करने वालों को भी अतिरिक्त कमाई के नए रास्ते मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।  बाजार में फंसा पैसा अचानक वापस मिलेगा और व्यापार बढ़ाने का मौका भी मिल सकता है।  उधार के लेनदेन से बचें। विरोधियों से सावधान रहें।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह महिना अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से आप समृद्ध महसूस करेंगे। रुके हुए कामों में तरक्की होगी और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापारिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं।  पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। इस महीने पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। 

मिथुन राशि – इस राशि के जातकों के लिए यह महिना मिल-जुला रहेगा। कुछ क्षेत्रों में कामयाबी मिलेगी तो कई मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा सुधार होगा। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा बन सकता है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार को लेकर प्रयासरत हैं तो मनोकामना पूरी हो सकती है। तबादले के योग बनेंगे। कामकाजी महिलाओं का घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए जून का महिना मिला – जुला रहेगा । नौकरी को लेकर परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। महीने के बीच में विदेश में नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। जो लोग विदेश जाने की तैयारी में थे, उन्हें भी अच्छी खबर मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है, वरना चोट लग सकती है। परिवार में तनाव रहेगा.  स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है।  विवाद से बचने और संवाद का रास्ता अपनाने की आवश्यकता रहेगी। मौसमी बीमारियों का खतरा रहेगा और कोई पुरानी बीमारी भी दोबारा परेशान कर सकती है। 

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है। अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होने के कारण लव पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। 

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह महीना काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। करियर और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कमाई के मौके मिल सकते हैं।  किसी भी योजना से जुड़ने से पहले उसके नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें, ताकि बाद में परेशानी न हो। व्यापार में आर्थिक हानि हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। खानपान का खास ख्याल रखे। परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा। संपत्ति और घर से जुड़े शुभ समाचार संभव हैं।

See also  Today’s Horoscope : जानें आज का राशिफल कैसा होगा आपका दिन

तुला राशि –  यह महीना तुला राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी में सफलता के योग हैं। आमदनी बढ़ेगी और बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। सरकारी या कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है।   जो लोग नई नौकरी की तलाश में थे या बदलाव की सोच रहे थे, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं। युवा वर्ग का ज्यादा समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। भाई या बहन से बहस आपके तनाव का कारण बन सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा, नहीं तो लापरवाही के कारण अस्पताल तक जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में तनाव आ सकता है। 

वृश्चिक राशि- इस माह वृश्चिक जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आपको बिजनेस में फायदा होगा। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है।  प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए शादी के योग बन सकते हैं। 

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना कई क्षेत्रों में खुशखबरी लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों दोनों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने काम में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।कारोबार में भी तरक्की होगी। आमदनी के अतिरिक्त स्रोत मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। सेहत में पहले से सुधार के सकते हैं। 

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। किसी के बहकावे में आकर पैसा न लगाएं, वरना आपका पैसा फंस सकता है।  परिवार के किसी सदस्य से झगड़ा हो सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अपनी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नजर रखें। प्यार के रिश्तों के लिए यह समय अच्छा है। आपका लव पार्टनर के साथ तालमेल और भरोसा बढ़ेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना मिश्रित रहेगा। कार्यों में देरी और खर्चे मानसिक तनाव दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों के साथ मिलकर काम करें। अपनी बोलचाल और व्यवहार पर कंट्रोल रखें। धन का आगमन बना रहेगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। काम समय पर पूरे न होने से मन उदास हो सकता है । त्राओं और नए संपर्कों से राहत मिलेगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता बनाए रखें।

मीन राशि-  मीन राशि के लिए यह महीना नया जोश लेकर आ सकता है। नौकरी में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।  धन लाभ के संकेत हैं। व्यापारियों को इस दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और जोखिम भरी योजना में पैसा न लगाएं। मां की सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। लव लाइफ शानदार रहेगी। मन अशांत रह सकता है। शादीशुदा जीवन में कभी मिठास तो कभी खटास आएगी। 

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .