Horoscope 29 November 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Horoscope 29 November 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद/डेस्क : Horoscope 29 November 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Horoscope 28 November 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि Horoscope

मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रह सकता है। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

वृषभ राशि Horoscope

वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बेवजह के विवादों से दूर रहें। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें और जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।

मिथुन राशि Horoscope

मिथुन राशि वालों का समय बेकार के कामों में खर्च हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा। कारोबार में साझेदारी से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने से बचें। परिवार में विरोधियों से सतर्क रहें।

कर्क राशि Horoscope

कर्क राशि के जातकों को रविवार को विवादों से दूर रहने की जरूरत है। अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में सामान्य स्थिति रहेगी, लेकिन कुछ मुद्दों पर मतभेद संभव हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

सिंह राशि Horoscope

सिंह राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रह सकता है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग हैं। कारोबार में लाभ मिल सकता है। साझेदारी के काम और प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल बताया गया है।

कन्या राशि Horoscope

कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार नए काम की शुरुआत के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। भाई या भतीजे से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

See also  Karwa Chauth 2026: राशि के अनुसार पत्नी को दें ये गिफ्ट

तुला राशि Horoscope

तुला राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अड़चन आ सकती है।

वृश्चिक राशि Horoscope

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए। अपनी वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम शुरू करने की योजना है, तो उसे लेकर जल्दबाजी न करें। पारिवारिक मामलों को सुलझाने में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के विवादों से दूर रहें।

धनु राशि Horoscope

धनु राशि वालों के लिए रविवार अच्छा रहने की संभावना है। नया काम शुरू करने की योजना सफल हो सकती है। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और कारोबार में लाभ मिल सकता है। वाहन खरीदने की योजना भी बन सकती है।

मकर राशि Horoscope

मकर राशि के जातकों को रविवार को सावधानी बरतने की जरूरत है। बेवजह की भागदौड़ और विवादों में समय खराब हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य में गिरावट और कारोबार में नुकसान की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों के संबंधों में तनाव आ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

कुंभ राशि Horoscope

कुंभ राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कारोबार में बड़ा निवेश करने से बचें। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। विरोधियों से परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जीवनसाथी के साथ विवाद न बढ़ने दें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि Horoscope

मीन राशि के जातक रविवार को दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही न करें। कारोबार में नए काम की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, हालांकि ससुराल पक्ष के साथ मनमुटाव हो सकता है।

Riya Kumari