क्या बिल्ली का घर आना शुभ माना जाता है या यह है अशुभ

By Tami

Published on:

क्या बिल्ली का घर आना शुभ माना जाता है

धर्म संवाद / डेस्क : ज्योतिष शास्त्र में हर संकेत के शुभ और अशुभ होने की बात बताई गई है। अगर बिल्ली रास्ता काट गई तो इसे सब अशुभ मानते हैं। लेकिन अगर बिल्ली आपके घर में आती-जाती रहती है तो क्या ये शुभ संकेत हैं।शकुन शास्त्र और नारद पुराण में इसके बारे में कई चीजें बताई गई हैं। चलिए जानते हैं।

यह भी पढ़े : कबूतर का घर में अंडे देना शुभ या अशुभ, जाने क्या कहता है शास्त्र

[short-code1]

अगर किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह बिल्ली दिख जाती है, तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि आपके घर में कोई मेहमान आने वाला है या आप अपने किसी दोस्त से मिल सकते हैं।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

अगर आपको बिल्ली के रोने की आवाज या रही है तो इसे  शुभ नहीं माना जाता।  इसका अर्थ है कि आपके किसी कार्य में कोई संकट आ सकता है। वहीं, अगर आप बिल्लियों को लड़ते हुए देखते हैं, तो आपके परिवार में गृह-क्लेश की स्थिति बन सकती है।

अगर किसी व्यक्ति के घर पर बिल्ली बच्चों को जन्म देती है, तो इसे एक बहुत-ही शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। 

बिल्ली के घर में बार-बार आने को अच्‍छा नहीं माना गया है। लेकिन अगर आपके घर पर सफेद रंग की बिल्ली आ जाए तो इसे बहुत शुभ माना गया है।  सफेद बिल्ली को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इनके घर आने से नकारात्मकता दूर होती है।

आपके घर पर यदि कोई बिल्ली मर जाए तो यह बहुत अशुभ संकेत है।

बिल्ली के रास्ता काटने को कई लोग अशुभ मानते हैं। लेकिन अगर बिल्ली बाईं से दाईं ओर रास्ता काटती है, तब ही अशुभ होता है। अगर बिल्ली केवल रास्ते में नजर आ जाए या फिर किसी और दिशा से रास्ते को काटती है या फिर आपके पीछे से गुजर जाती है, तो यह स्थितियां अशुभ नहीं होती हैं।

See also  क्या घर में रख सकते हैं 2 शंख, जाने क्या कहते है शास्त्र

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .