कबूतर का घर में अंडे देना शुभ या अशुभ, जाने क्या कहता है शास्त्र

By Tami

Published on:

कबूतर का घर में अंडे देना शुभ या अशुभ

धर्म संवाद / डेस्क : वास्तु शास्त्र में बताई गई चीजें आपके घर और आपके जीवन में अपना प्रभाव अवश्य दिखाते हैं। अगर घर का वास्तु ठीक हो तो आपका जीवन भी सुखमय रहता है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे घर में नकारात्मकता आती है। ऐसी ही कुछ मान्यताएं पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों से जुड़ी हुई हैं। इनमें से एक है कबूतर। कबूतर अक्सर घर में घोंसला बना कर अंडे दे देते हैं। चलिए जानते हैं ये शुभ है या अशुभ ।

यह भी पढ़े : घर के नजदीक मंदिर होना शुभ या अशुभ, जाने क्या कहते हैं शास्त्र

[short-code1]

घर की बालकनी में कबूतर का आना सुख-शांति का संकेत हो सकता है। आपके जीवन में आने वाले समय में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके लिए आने वाला समय सकारात्मक हो सकता है। यह सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कबूतरों का घर आना शुभ माना जाता है पर अगर कबूतर घर के किसी कोने में घोसला बनाना शुरू कर देते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपके घर में परेशानी आएगी। आपको आर्थिक संकट का सामना भी  करना पड़ सकता है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

घर की बालकनी या छत पर कबूतरों का घोंसला बनाना इस बात की ओर इशारा करता है कि वह अपने साथ दुर्भाग्य लेकर आया है। इससे घर में रहने वाले सदस्यों की प्रगति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बालकनी को घर का कमजोर हिस्सा माना जाता है, जिसके माध्यम से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सकती है। विज्ञान की मानें तो कबूतर कई बार बीमारियों का कारण भी बन सकता है, इसलिए यदि आपकी बालकनी में कबूतर ने अंडे दिए हैं तो आपको उस स्थान से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

See also  व्यवसाय में उन्नति पाने के लिए अपनाए ये उपाय

अगर घर में या उसके आसपास कबूतर का आगमन होता है तो ये आपके आर्थिक संकट दूर करने के संकेत देता है। इस स्थिति में आपके लिए शान के योग भी बनते हैं ।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .