Horoscope : जाने कैसा होगा आपका आज का दिन

By Sanjana Kumari

Published on:

Horoscope

जाने राशिफल (Horoscope)

[short-code1]

मेष राशि
आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, दूसरों को प्रभावित करने के लिए आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। कुल मिलाकर लाभदायक दिन है, लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आंखें बंद करके विश्वास कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूयेगा।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

यह भी पढ़े : कामाक्षी अम्मान मंदिर

वृष राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की कतई आवश्यकता नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए अच्छा समय है।

मिथुन राशि
प्रतिदिन की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा।

कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी।

सिंह राशि
आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत अधिक मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को प्रसन्न करने के लिए स्वयं को तनाव से नहीं थकाएं। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। कुल मिलाकर लाभदायक दिन है।

कन्या राशि
जो समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की जरूरत है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आयेगा। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना आपको सुकून देगा और प्रसन्नचितता बनाए रखेगा। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा।

तुला राशि
आज खास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। आपके प्रिय का डांवाडोल सोच आपको परेशान कर सकता है। 

See also  Horoscope : जानें कैसा होगा आपका आज का दिन

वृश्चिक राशि
आपकी अथक मेहनत और परिवार का सहयोग मनचाहा परिणाम देने में सफल रहेंगे, लेकिन उन्नति की गति बनाएं रखने के लिए मेहनत परम आवश्यक है। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान लगभग पक्का है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज आप इश्क की चाशनी जिंदगी में घुलती हुई अनुभव करेंगे।

धनु राशि
आपका मनमौजी व्यवहार सेहत के लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से होगी।

मकर राशि
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। गृह-प्रवेश के लिए शुभ दिन है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी। 

कुंभ राशि
अपने आप पर एक सीमा के बाद दबाव न डालें और पर्याप्त आराम लें। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है। जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। पुराने संपर्क और दोस्त मददगार रहेंगे। जिंदगी की सच्चाई का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ समय के लिए भूलना पड़ेगा।

मीन राशि
आप स्वयं को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे, लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। जीवन और कामकाज में दूसरों के लिए एक आदर्श बनें। गर्मजोशी और दूसरों की मदद की इच्छा के साथ मानवीय मूल्यों को स्वयं में संजोना आपको पहचान दिलायेगा।

Sanjana Kumari