धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 16 August 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढे : Today 14 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
मेष राशि के जातकों को आज मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य और हिम्मत बनाए रखने की जरूरत है। विदेश से जुड़े कारोबार में धन लाभ हो सकता है। परिवार और अपने शौक के लिए समय निकालेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
उपाय: दूध, मिश्री और सफेद गुलाब किसी धर्मस्थल पर अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि वालों के लिए धैर्य और समझदारी सफलता की कुंजी रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलना लाभकारी हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और अनदेखा करने से बचें। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
उपाय: दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर जरूरतमंदों में बांटें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन काम में लापरवाही आर्थिक नुकसान करा सकती है। बच्चों के साथ समय बिताएं। प्रेम जीवन के लिए दिन खास रहेगा। धार्मिक गतिविधियों और दान-पुण्य में रुचि बढ़ सकती है।
उपाय: दही या शहद का सेवन करें और इसका दान भी करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि के जातकों का आकर्षक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। यात्रा के दौरान कीमती सामान संभालकर रखें। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुखद पल मिल सकते हैं।
उपाय: आर्थिक मजबूती के लिए मांस और मदिरा के सेवन से बचें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि वालों को आज शांत और तनावमुक्त रहने की सलाह है। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें। कार्यक्षेत्र में लोगों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि के जातकों का आत्मविश्वास और तेज दिमाग आज काम आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। ध्यान और योग के लिए समय निकालने से मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय: घर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
तुला राशि वालों के लिए यात्रा और मनोरंजन का दिन अच्छा रहेगा। निवेश से भविष्य में आर्थिक लाभ मिल सकता है। भाई का सहयोग मिलेगा। कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अनुकूल है। हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: लोहे के बर्तन से पानी पीना लाभकारी माना जाता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि वालों को रिश्तों में अपने व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की आवाजाही पर नजर रखें। रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से जुड़ी कोई बात पहले परेशान कर सकती है, लेकिन बाद में स्थिति ठीक हो जाएगी।
उपाय: चांदनी में 15 से 20 मिनट बैठें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि वालों को मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। अचानक धन प्राप्त होने से आर्थिक परेशानी कम हो सकती है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का सेवन करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अनावश्यक खर्च करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। अपने शौक के लिए समय निकालना मानसिक संतुष्टि देगा।
उपाय: लाल कपड़े में मसूर की दाल बांधकर जरूरतमंद को दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। लोगों को प्रभावित करने की क्षमता बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों और ध्यान में रुचि बढ़ सकती है।
उपाय: “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि वालों को परेशानियों से घबराने के बजाय परिस्थितियों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए। बचत पर ध्यान देना जरूरी है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और परिवार की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव मिल सकते हैं।
उपाय: पूजा स्थल पर चंद्र यंत्र स्थापित कर उसकी पूजा करें।






