Do you want to subscribe our notifications ?

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ – भजन

By Tami

Published on:

भजन

धर्म संवाद / डेस्क : भारत की भक्ति परंपरा में भगवान शिव का एक विशेष स्थान है। शम्भू, भोलेनाथ, महादेव, त्रिपुरारी — जितने नाम, उतनी ही भावनाएं। भक्तों के हृदय में बसे शिव को समर्पित एक सुंदर और भावुक भजन है – “हे शम्भू बाबा, मेरे भोलेनाथ”। यह भजन शिवभक्तों के लिए एक ऐसा माध्यम है, जिससे वे अपने आराध्य से आत्मिक संबंध जोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़े : सुबह सुबह ले शिव का नाम – भजन

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू ।
श्रद्धा सुमन मेरा,
मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ ॥

जग का स्वामी है तू,
अंतरयामी है तू,
मेरे जीवन की,
अनमिट कहानी है तू ।
तेरी शक्ति अपार,
तेरा पावन है द्वार,
तेरी पूजा ही,
मेरा जीवन आधार ।
धुल तेरे चरणों की ले कर,
जीवन को साकार किया ॥
॥ हे शम्भू बाबा…॥

मन में है कामना,
कुछ मैं और जानू ना,
ज़िन्दगी भर करू,
तेरी आराधना।
सुख की पहचान दे,
तू मुझे ज्ञान दे,
प्रेम सब से करूँ,
ऐसा वरदान दे ।
तुने दिया बल निर्बल को,
अज्ञानी को ज्ञान दिया ॥
॥ हे शम्भू बाबा…॥

हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ,
तीनो लोक में तू ही तू।
श्रद्धा सुमन मेरा,
मन बेलपत्री,
जीवन भी अर्पण कर दूँ॥

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version