Do you want to subscribe our notifications ?

सुबह सुबह ले शिव का नाम – भजन

By Tami

Published on:

सुबह सुबह ले शिव का नाम – भजन

धर्म संवाद / डेस्क : इस भजन में भगवान शिव की भक्ति और उनके ध्यान का महत्त्व व्यक्त किया गया है। इस भजन के माध्यम से यह बताया गया है कि भगवान शिव के नाम का सुबह-सुबह जप करने का महत्त्व और इससे कितना आशीर्वाद मिलता है । 

यह भी पढ़े : भगत के वश में है भगवान – भजन

सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम

सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम

ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।

खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम

देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम, नील कंठ को कोटि प्रणाम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।

शिव के चरणों में मिलते हैं सारी तीरथ चारो धाम

करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम, शिव के हाथों में परिणाम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।

शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम

शिव को भजले सुख पायेगा, मन को आएगा आराम, मन को आएगा आराम
सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥
सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे ये शुभ काम
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय ।।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version