30 सालों से बंद है खाना -पीना, सिर्फ चाय पे जिंदा है ये शिवभक्त  

By Admin

Published on:

सोशल संवाद / डेस्क : ये अनोखी शिव भक्त 30 सालों से खाना –पीना छोड़ केवल चाय पे जिंदा हैं। जी हाँ छत्तीसगढ़ में एक महिला भगवान शिव की भक्ति में इस तरह लीन है कि उसने 30 सालों से अन्न का एक दाना नहीं खाया है। और ना ही पानी पीया। बीते 30 सालों से वह सिर्फ एक कप चाय के सहारे जिंदा है। इन महिला का नाम है पल्ली देवी, जो कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बरदिया में रहती हैं। परिवार के लोगों की मानें तो पल्ली देवी ने पिछले 35 वर्षों से अन्न और जल को मुंह तक नहीं लगाया और केवल चाय पर खुद को जिंदा रखा है। 

यह भी पढ़े : आखिर किसने डिजाईन किया अयोध्या का राम मंदिर

[short-code1]

कोरिया जिले के रहने वाली यह शिवभक्त पल्ली देवी को देख डॉक्टर भी हैरत में हैं। स्थानीय लोग उन्हें ‘चाय वाली चाची’ के नाम से जानते हैं।  पल्ली देवी के पिता का कहना है कि जब पल्ली देवी कक्षा छठवीं में थी तभी से उन्होंने भोजन करना छोड़ दिया था। वहीं, उनके भाई का कहना है कि उन्होंने जब से होश संभाला उन्होंने अपनी बहन को खाना खाते नहीं देखा है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

पल्ली देवी की 1985 में शादी हुई थी। शादी के बाद वे एक बार ही ससुराल गईं थी। मायके आने के बाद वह फिर कभी ससुराल नहीं गईं। पल्ली देवी कहती हैं कि शादी के बाद जैसे ही मांग में सिंदूर लगा तब से मैंने अन्न और जल को त्याग दिया और पति के घर को छोड़कर वापस अपने घर आकर मैं भगवान शिव की पूजा करने लगी। तब से लेकर आज करीब 35 सालों से मैंने अन्न का एक दाना तक नहीं छुआ। सिर्फ लाल चाय पीती हूं, और दवाई भी चाय के साथ ही लेती हूं।

See also  जमशेदपुर के साकची महालक्ष्मी मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर सवा लाख जवा फूल से झुंझुनूं वाली राणी सती दादी का हुआ अभिषेक

Admin