श्री साई बाबा की आरती – आरती श्री साई गुरुवर की

By Tami

Published on:

आरती श्री साई गुरुवर की

धर्म संवाद / डेस्क : साई बाबा की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए करे यह आरती।

आरती श्री साई गुरुवर की,

[short-code1]

परमानन्द सदा सुरवर की।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

जाके कृपा विपुल सुखकारी,

दुःख शोक संकट भ्ररहारी।

शिर्डी में अवतार रचाया,

यह भी पढ़े : शिरडी के साईं बाबा के 108 नाम | 108 Names of Sai Baba

चमत्कार से तत्व दिखाया।

कितने भक्त शरण में आए,

वे सुख़ शांति निरंतर पाए।

आरती श्री साई गुरुवर की,

परमानन्द सदा सुरवर की।।

भाव धरे जो मन मैं जैसा,

साई का अनुभव हो वैसा।

गुरु को उदी लगावे तन को,

समाधान लाभत उस तन को।

आरती श्री साई गुरुवर की,

परमानन्द सदा सुरवर की।।

साई नाम सदा जो गावे,

सो फल जग में साश्वत पावे।

गुरुवार सदा करे पूजा सेवा,

उस पर कृपा करत गुरु देवा।

आरती श्री साई गुरुवर की,

परमानन्द सदा सुरवर की।।

राम कृष्ण हनुमान रूप में,

दे दर्शन जानत जो मन में।

विविध धरम के सेवक आते,

दर्शन कर इच्छित फल पाते।

आरती श्री साई गुरुवर की,

परमानन्द सदा सुरवर की।।

जय बोलो साई बाबा की,

जय बोलो अवधूत गुरु की।

साई की आरती जो कोई गावे,

घर में बसी सुख़ मंगल पावे।

आरती श्री साई गुरुवर की,

परमानन्द सदा सुरवर की।।

अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक,

राजा धिराज योगी राज ,

जय जय जय साई बाबा की

See also  साईं बाबा के हर मंदिर में बजरंगबली क्यों रहते हैं

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .