Do you want to subscribe our notifications ?

ये तुम्हारी है कृपा माँ , तेरा दर्शन हो रहा – भजन

By Tami

Published on:

ये तुम्हारी है कृपा माँ , तेरा दर्शन हो रहा

धर्म संवाद / डेस्क : भगवान की पूजा गीत – संगीत के द्वारा भी की जा सकती है। भजन ईश्वर की आराधना का एक अद्भुत तरीका होता है। मातारानी को समर्पित कई भजन है। यह भी उन्मे से एक है।

ये तुम्हारी है कृपा मां, तेरा दर्शन हो रहा,
तेरा दर्शन हो रहा मां, तेरा दर्शन हो रहा,
मां तेरा दर्शन हो रहा,
ये तुम्हारी है कृपा मां, तेरा दर्शन हो रहा………….
मां तेरे नवरात्रे आये, सारे जग में धूम है,
हो रहा घर घर में कीर्तन, तेरा दर्शन हो रहा…………

यह भी पढ़े : भगत के वश में है भगवान – भजन


सज गए मंदिर तुम्हारे भीड़ दर पे हो गयी,
हो रहा है पूजा अर्चन तेरा दर्शन हो रहा,
ये तुम्हारी है कृपा मां, तेरा दर्शन हो रहा………..

हर ज़ुबाँ पे नाम तेरा हर तरफ़ जलवा तेरा,
नौ नौ रूपों का है वंदन तेरा दर्शन हो रहा,
तू ही माता तू विधाता सृष्टि तेरे हाथ में,
दुनिया है तुमसे ही रोशन तेरा दर्शन हो रहा………
ये तुम्हारी है कृपा मां, तेरा दर्शन हो रहा……..


तू ही माता तू विधाता
सृष्टि तेरे हाथ में-
दुनिया है तुमसे ही रोशन तेरा दर्शन हो रहा।
ये तुम्हारी है कृपा मां, तेरा दर्शन हो रहा……..


देवता भी कर रहे हैं फूलों की वर्षा घनी
कर रहे त्रिदेव वंदन तेरा दर्शन हो रहा,
ये तुम्हारी है कृपा मां, तेरा दर्शन हो रहा……..

देना हमको सेवादारी चोखानी की अर्ज है,
सेवा में अर्पित है तन मन तेरा दर्शन हो रहा,
ये तुम्हारी है कृपा मां, तेरा दर्शन हो रहा……….

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .

Exit mobile version