घर में कहाँ रखे कूड़ादान, जाने क्या कहता है वास्तु

By Admin

Published on:

धर्म संवाद / डेस्क : वास्तु शास्त्र में हर परेशानी का उपाय है। वास्तुकारों के अनुसार, कुछ चीजों को सही जगह पर रखने भर से आपके जीवन से मुसीबतें दूर हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गलत दिशा में अगर आप कोई वस्तु रखते हैं तो उसका असर आपके जीवन पर दिखाई देगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में डस्टबिन को गलत दिशा में रखते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, डस्टबिन को घर की किस दिशा में रखना चाहिए।

कहाँ ना रखे डस्टबिन

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में डस्टबिन को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। अगर आप इस दिशा में रखते हैं तो इसका असर घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
  • यदि घर में कूड़ेदान को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखते हैं तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • घर में पूर्व या उत्तर दिशा में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इससे घर में रहने वाले लोगों पर मायूसी छाने लगती है।

यह भी पढ़े : बच्चों का नहीं लगता है पढाई में मन, तो स्टडी रूम के लिए आजमायें ये वास्तु टिप्स

[short-code1]
  • डस्टबिन को बेडरूम में भी नहीं रखना चाहिए। दरअसल, कचरा आपके मन में आने वाले बुरे विचारों का कारण बन सकता है। डस्टबिन कितना भी साफ हो ये नकारात्मक प्रभाव डालता है।
  • कूड़ेदान कभी भी घर से बाहर नहीं होना चाहिए। बल्कि इसे हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। 
See also  कैसा होना चाहिए डाइनिंग हॉल, वास्तु क्या कहता है वास्तु शास्त्र

इस दिशा में रखें डस्टबिन

  • वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कूड़ेदान को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा विसर्जन के लिए है इसलिए इस दिशा में डस्टबिन रखना अच्छा रहता है।
  • इसके साथ ही डस्टबिन को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है। घर में रखे कूड़ादान का रंग हल्का होना चाहिए। डार्क रंग के डस्टबिन अशुभ होते हैं और वास्तु दोष पैदा करते हैं।

Admin