सपने में खुद को रोते हुए देखने का क्या है मतलब

By Tami

Published on:

सपने में खुद को रोते हुए देखने का क्या है मतलब

धर्म संवाद / डेस्क : हर इंसान सपने देखता है। कुछ सपने हमे याद रहते हैं तो कुछ हम भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र कहता है हर सपने का अलग महत्व है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हर कोई अपने जीवन में कभी न कभी अवश्य देखता है। जैसे कि ट्रेन के पीछे भागना, ऊंचाई से गिरना, किसी से डर के भागना आदि। चलिए बताते हैं सपने में खुद को रोते हुए देखने का मतलब क्या होता हैं।

यह भी पढ़े : सपने में माता पिता को देखने का क्या है मतलब

[short-code1]

आपको बता दे सपने में खुद को रोता देखना बहुत अच्छा माना जाता है। यह सपना बताता है कि आपकी आयु लम्बी होने वाली है और आपको ढेर सारी खुशियां मिलने वाली हैं। रोने का सपना धन लाभ भी संकेत देता है। साथ ही यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने वाली है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

वहीं अगर आप सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को रोता देखते है तो यह भी सपना बहुत अच्छा माना जाता है। यह सपना बताता है कि जल्द ही आपको कुछ अच्छी खबर मिलने वाली है। अगर सपने में आप खुद को भगवान के सामने रोते देखते हैं तो ये सपना भी बहुत अच्छा माना जाता है। यह तरक्की का संकेत है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार , यदि सपने में आप किसी बच्चे को रोते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों मेंं आपको किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन हानि हो सकती है। इसके अलावा सपने में किसी स्त्री को रोते हुए देखना भी बहुत अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आने वाले दिनोंं में आपको कोई अशुभ समाचार मिलने वाला है। आप आने वाले दिनों में मानसिक रूप से परेशान हो सकते है।

See also  वास्तु के अनुसार,घर में शीशा कहाँ लगाना चाहिए

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .