सपने में सांप देखने का क्या है मतलब

By Tami

Published on:

सपने में सांप

धर्म संवाद / डेस्क : शास्त्र कहते हैं कि मनुष्य का हर सपना कुछ न कुछ मतलब रखता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोते समय देखे गए सपने शुभ और अशुभ दोनों फलों का संकेत देते हैं। कुछ लोगों को सपने मे कीड़े मकौड़े और सांप भी दिखते हैं। चलिए जानते हैं कि सांप सपने मे दिखे तो इसका मतलब क्या है।

यह भी पढ़े : सपने में ऊंचाई से गिरने का क्या है मतलब

[short-code1]

अगर आप सपने में फन उठाए हुए सांप को देखते हैं, तो घबराए नहीं यह सपना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि आपको महादेव का आशीर्वाद मिलने वाला है। साथ ही आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। अगर सपने में सांप आपके पीछे पड़ गया है, तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का मतलब यह है कि जीवन में आने वाली सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। अगर सपने में सांप केंचुली बदल रहा है तो इसका मतलब है जल्द ही आपके जीवन में अच्छा परिवर्तन होने वाला है। अगर आप सपने में मरे हुए सांप को देखते हैं तो समझ लीजिए आपके जीवन से सारी परेशानियां दूर होने वाली हैं।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

अगर आप सांप को काटते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप चुनौतियों से परेशान हो रहे हैं। यदि आप सपने में सांप का झुंड देखते हैं तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में कई सारी परेशानियां या सकती है। अगर आप सपने में किसी सांप को हाथ में पकड़े हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपका जीवन पूरी तरह से बदलने वाला है। इस तरह का सपना शुभ माना जाता है।

See also  सास - बहू में नहीं बनती तो अपनाएं ये टोटके

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .