कृष्णा नदी में मिली भगवान विष्णु की हजार साल पुरानी मूर्ति , दिखने में हुबहू रामलला जैसी

By Tami

Published on:

कृष्णा नदी में भगवान विष्णु की हजार साल पुरानी मूर्ति मिली

धर्म संवाद / डेस्क : अयोध्या में तो श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गयी है। अब अयोध्या से करीब 1600 किमी दूर एक नदी से भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा मिली है। खास बात है कि भगवान विष्णु की ये प्रतिमा हुबहू राम मंदिर में स्थापित रामलला की प्रतिमा जैसी दखती है। भगवान विष्णु की ये प्रतिमा करीब हजार साल पुरानी बताई जा रही है। यही नहीं नदी में सिर्फ मूर्ति ही नहीं, बल्कि एक शिवलिंग भी मिला है।

यह भी पढ़े : बिहार के जमुई में तालाब में मिली 1500 साल पुरानी सूर्यदेव की मूर्ति

[short-code1]

आपको बता दें कि विष्णु भगवान की यह मूर्ति रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से मिली है। पुरातत्ववेत्ताओं के अनुसार यह मूर्ति 11वीं या 12वीं शताब्दी की हो सकती है। यही नहीं, भगवान विष्णु के इस विग्रह के साथ ही एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है। अरुण योगिराज द्वारा बनाई गयी रामलला की मूर्ति की ही भाँती ही इस प्रतिमा में भी भगवान विष्णु की मूर्ति के प्रभामंडल के चारों ओर दशावतारों का काफी खूबसूरती से उकेरा गया है। प्रतिमा पर मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, परशुराम, कृष्ण, बुद्ध और कल्की अलंकृत हैं। विष्णु जी की प्रतिमा के चार हाथ हैं, जिसमें दो ऊपर उठे हाथ शंख और चक्र से सुसज्जित हैं। नीचे की ओर सीधे किए दो हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हैं। इनमें एक ‘कटि हस्त’ और दूसरा ‘वरद हस्त’ है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतिमा एक मंदिर के गर्भगृह का हिस्सा रही होगी। हो सकता है कि इसे मंदिर में हुई तोड़फोड़ से बचाने के लिए नदी में डाला गया होगा। इस प्रतिमा को थोड़ी क्षति पहुंची है। विग्रह की नाक थोड़ी क्षतिग्रस्त है। फिलहाल, यह मूर्ति एएसआई के पास है।

See also  इस दिन से शुरू होगा खरमास, लग जाएगा शुभ कार्यों पर विराम

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .