श्याम मेरी चुनर पे रंग मत डाल – भजन लीरिक्स

By Tami

Published on:

श्याम मेरी चुनर पे रंग मत डाल - भजन लीरिक्स

धर्म संवाद / डेस्क : होली के भजन बेहद ही अद्भुत है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह त्यौहार राधा रानी और भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ है। इसलिए इस दिन राधा-कृष्ण के भजन खूब सुने और सुनाए जाते हैं। 

श्याम मेरी चुनर पे रंग मत डाल,

विनती करूं पैया पडु तोरे बार-बार,

भर पिचकारी कान्हा सन्मुख ना मारो,

अबीर गुलाल मेरे मुख पे ना डारो,

आज आई आई करके मैं सोलह श्रृंगार,

विनती करूं पैया पडु….

यह भी पढ़े : ये चमक ये दमक भजन लिरिक्स

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now


बीच बजरिया ना रोको मुरारी,

जाने दो श्याम मत आवो अगाड़ी,

पकड़ो ना बहिया जी पराई हू नार,

विनती करूं पैया पडु…

संग सहेली सब हांसी करेगी,

सास ननंद की मोहे डांट पड़ेगी,

झगडेंगे सैया जी घर पे हमार,

विनती करूं पैया पडु….

मंत्री कहे विनती अब सुन लो हमारी,

भक्त दयाल रहे शरण तुम्हारी,

श्याम तेरे चरणों में जाऊं बलिहार,

विनती करूं पैया पडु …

See also  श्री कृष्ण की जन्म कथा

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .