जमशेदपुर के साकची महालक्ष्मी मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर सवा लाख जवा फूल से झुंझुनूं वाली राणी सती दादी का हुआ अभिषेक

By Tami

Published on:

झुंझुनूं वाली राणी सती दादी

धर्म संवाद / जमशेदपुर: साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित महालक्ष्मी, राणी सती दादी एवं अंजनी माता मंदिर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में झुंझुनूं वाली राणी सती दादी का सवा लाख जवा फूल से अभिषेक हुआ। प्रातः में दादी का विशेष पूजा हुई। दादी की महिमा ने भक्तों को खूब झुमाया।

[short-code1]

झुंझुनू वाली रानी सती दादी को राजधानी परिधान में सज धज कर महिलाएं शामिल हुई। चुनड़ी उत्सव, गजरा उत्सव, सिंदूर उत्सव आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण  रहा। पूरे मंदिर परिसर को दादी भक्तों ने खूब  सजाया। वाद्य यंत्रों के साथ मंदिर परिसर के साथ पूरा शहर का माहौल भक्तिमय था। कार्यक्रम श्री राणीसती सत्संग मंडल, हावड़ा(सवा लाख दादी परिवार) के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now
आपको बता दे बुधवार को झुंझुनू वाली रानी सती दादी का विशेष पूजन होगा एवं दोपहर में झुंझुनू वाली राणी सती दादी का महामंगल पाठ होगा। प्रमुख रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में  कमल अग्रवाल, प्रमोद भालोटिया, राजकुमार चंदुका, रितेश जालुका आदि का महत्वपूर्ण योगदान है।

See also  तुलसी विवाह पर बनाएं ये 5 सुंदर रंगोली

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .