आरती राम लला की | Ramlala Ki Aarti

By Tami

Published on:

धर्म संवाद / डेस्क : श्री रामलला की पूजा उनकी आरती के बिना अधूरी मानी जाती है. चलिए आपको बताते है रामलला की आरती के लिरिक्स.

आरती कीजे श्रीरामलला की ।
पूण निपुण धनुवेद कला की ॥

[short-code1]

धनुष वान कर सोहत नीके ।
शोभा कोटि मदन मद फीके ॥

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

सुभग सिंहासन आप बिराजैं ।
वाम भाग वैदेही राजैं ॥

कर जोरे रिपुहन हनुमाना ।
भरत लखन सेवत बिधि नाना ॥

शिव अज नारद गुन गन गावैं ।
निगम नेति कह पार न पावैं ॥

नाम प्रभाव सकल जग जानैं ।
शेष महेश गनेस बखानैं ॥

भगत कामतरु पूरणकामा ।
दया क्षमा करुना गुन धामा ॥

सुग्रीवहुँ को कपिपति कीन्हा ।
राज विभीषन को प्रभु दीन्हा ॥

खेल खेल महु सिंधु बधाये ।
लोक सकल अनुपम यश छाये ॥

दुर्गम गढ़ लंका पति मारे ।
सुर नर मुनि सबके भय टारे ॥

देवन थापि सुजस विस्तारे ।
कोटिक दीन मलीन उधारे ॥

यह भी पढ़े : ॐ जय जगदीश हरे आरती लिरिक्स | Om Jay Jagdish Hare Aarti Lyrics

कपि केवट खग निसचर केरे ।
करि करुना दुःख दोष निवेरे ॥

देत सदा दासन्ह को माना ।
जगतपूज भे कपि हनुमाना ॥

आरत दीन सदा सत्कारे ।
तिहुपुर होत राम जयकारे ॥

कौसल्यादि सकल महतारी ।
दशरथ आदि भगत प्रभु झारी ॥

सुर नर मुनि प्रभु गुन गन गाई ।
आरति करत बहुत सुख पाई ॥

धूप दीप चन्दन नैवेदा ।
मन दृढ़ करि नहि कवनव भेदा ॥

राम लला की आरती गावै ।
राम कृपा अभिमत फल पावै ॥

See also  देवी भगवती को प्रसन्न करने के लिए पाठ करे अर्गला स्तोत्र

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .