Today 31 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 31 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope  31 जुलाई 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 30 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज नई चीजें सीखने का अच्छा अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक तनाव कम करेगा।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

शुभ उपाय: हनुमान चालीसा और श्रीराम स्तुति का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और बाहर का खाना खाने से बचें। बैंकिंग या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ उपाय: गौशाला में दान करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत पर खर्च बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

शुभ उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे आटा, घी और बूरा का दान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए योग और व्यायाम करें। परिवार में छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परिवार में आपकी सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास मजबूत होगा।

शुभ उपाय: सूर्योदय के समय गेहूं के 11 दाने ग्रहण करें।

See also  June 2024 Horoscope : जाने 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जून का महिना

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में अनावश्यक दबाव बनाने से बचें।

शुभ उपाय: लक्ष्मी जी की चालीसा और आरती का पाठ करें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

तनाव और चिंता से बचने की कोशिश करें। किसी को उधार देने से पहले पूरी सावधानी बरतें। नौकरी में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।

शुभ उपाय: तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। माता-पिता का सहयोग आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। नए ग्राहकों से संपर्क करने के लिए दिन शुभ है।

शुभ उपाय: दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। करियर में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

शुभ उपाय: प्रेमी या प्रेमिका से मिलने से पहले हरी इलायची खाएं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

नई आर्थिक योजनाओं पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार की सलाह लेकर ही बड़े फैसले लें। व्यापारियों को अचानक यात्रा से लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा।

शुभ उपाय: गाय को गेहूं और गुड़ खिलाएं।

कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope)

पुरानी बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

शुभ उपाय: कन्याओं और महिलाओं का सम्मान करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

दोस्तों की मदद से नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश से लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। अधूरे कार्य पूरे करने के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ उपाय: लोहे के बर्तन से पानी पिएं।

Riya Kumari