May 2024 Horoscope : जाने कैसा बीतेगा यह महिना

By Tami

Published on:

May 2024 Horoscope

धर्म संवाद / डेस्क : मई के महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सभी राशियों पर इसका असर पड़ता है। कुछ राशियों को इसका शुभ फल प्राप्त होता है तो कुछ को अशुभ फल। चलिए जानते हैं कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए यह मई का महिना ।

यह भी पढ़े : May 2024 Festival List : जाने मई  में आने वाले त्योहारों के बारे में

[short-code1]

मेष राशि-  मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना ढेर सारी खुशियां, सुख-समृद्धि के साथ चुनौतियां भी लेकर आ रहा है। मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। ऐसे मे धैर्यशीलता बनाए रखें। इस दौरान आप अपने परिश्रम और प्रयास जारी रखे । प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह अनुकूल रहने वाला है। 

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

वृषभ राशि- वृष राशि वालों के लिए मई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। आपका  मन प्रसन्न रहेगा।अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।  नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के रास्ते नजर या रहे हैं।  

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को इस माह जीवन में तरक्की करने के कई अवसर प्राप्त होंगे।   मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं । तरक्की के अवसर मिलेंगे। इस माह कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल होंगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन कुछ परेशान भी हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। मई महीने में आपकी लव लाइफ बेहतर रहने वाली है। 

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए मई का महीना शुभता और सौभाग्य लिए हुए है । आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। कामकाज में बदलाव की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। यदि किसी बात को लेकर आपकी अपने लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो इस माह वो सुलझ जाएगी। घर-परिवार में एकता बनी रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों का मन इस महीने अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जल्दबाजी मे कोई निर्णय नया ले । परिवार का साथ मिलेगा। व्यवसाय मे लाभ मिलेगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन, वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। 

तुला राशि- इस माह तुला राशि वालों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा।  मन प्रसन्न तो रहेगा पर, आत्मसयंत भी रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। इस महीने शुभचिंतकों का सहयोग कम मिलेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। आपकी दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर से कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको पूरा करना संभव न हो। 

See also  Horoscope : जाने कैसा होगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़े : राशि के हिसाब से कौन से रंग का कपड़ा पहनना होता है शुभ

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के जीवन मे एक बड़ा बदलाव होने वाला है।   धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। बातचीत में भी संतुलित रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आप नये कारोबार में भी हाथ आजमा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महिना फलदायी रहने वाला है। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों का मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ । जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को महीने की शुरुआत में खुद को बेहतर साबित करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा । घर-परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।

मकर राशि- इस महीने मकर राशि वाले  आत्मविश्वास से  भरपूर रहेंगे ।  परंतु मन परेशान भी हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा । आप वाहन आदि पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लिए मई का महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से अतिरिक्त कार्य का बोझ आ सकता है। घर की मरम्मत, साज-सज्जा से जुड़े सामान की खरीददारी, किसी व्यक्ति के इलाज आदि जरूरी कार्यों पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता को साबित करने में कामयाब होंगे। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें ।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों  के लिए यह महिना चुनौती भरा रह सकता है। मन परेशान हो सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। संतान की छीनता सताएगी। सेहत संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .