Today 4 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 10 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope  4 August 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 3 August Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज जिद और अड़ियल स्वभाव से बचें, तभी दिन बेहतर रहेगा। कारोबार के सिलसिले में बाहर जाने वाले लोग अपने धन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। नई योजनाओं और अनावश्यक खर्चों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

उपाय: सूर्योदय के समय प्राणायाम करें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या लंबे समय से रुका काम पूरा होने की संभावना है। परिवार में धैर्य और संतुलन बनाए रखें।

उपाय: सफेद गाय को आटा और काली चींटियों को चीनी खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा। मेहनत के बाद आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। आपकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना होगी, जिससे नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

उपाय: नौ वर्ष तक की कन्याओं को भोजन सामग्री दान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। खाली समय में अपनी पसंदीदा गतिविधियों का आनंद लें और जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है।

उपाय: घर से निकलते समय माथे पर लाल तिलक लगाएं।

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। माता-पिता के सहयोग से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में समझदारी से निर्णय लें। नए आय के स्रोत मिल सकते हैं और पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

See also  Shani Nakshatra Parivartan 2026: 20 अगस्त से इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

उपाय: सदाचार का पालन करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। कारोबार से जुड़ी गोपनीय बातें किसी से साझा न करें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी।

उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला राशि (Libra Horoscope Today)

कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर जीत हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते और मजबूत होंगे।

उपाय: प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां घर में रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

भावनाओं पर नियंत्रण रखें और बेवजह तनाव न लें। बचाया गया धन भविष्य में काम आएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार और वैवाहिक जीवन में बातचीत सोच-समझकर करें।

उपाय: प्रेमी या प्रेमिका से मिलने से पहले सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें। अनुभवी लोगों की सलाह पर निवेश करना लाभदायक रहेगा। शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को बड़ा न बनने दें।

उपाय: ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज अधिकांश काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और बचत का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तकनीक का उपयोग आपको आगे बढ़ाएगा। जीवनसाथी से संवाद बनाए रखें।

उपाय: चावल, चीनी, आटा या दूध जैसी वस्तुओं का धार्मिक स्थल पर दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आपके विनम्र व्यवहार की सराहना होगी। पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। काम पर ध्यान केंद्रित करने से सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और जीवनसाथी का साथ सुखद रहेगा।

उपाय: शनिदेव का तेल से अभिषेक करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

कार्यस्थल और परिवार में तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य से परिस्थितियां संभल जाएंगी। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और करियर में आपके काम की सराहना होगी। बेवजह की बहस से दूर रहें।

उपाय: बैटरी से चलने वाला खिलौना गरीब बच्चों को दान करें।

Riya Kumari