धर्म संवाद/डेस्क : Horoscope 1 November 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
यह भी पढे : Today Horoscope 31 October 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा
1. मेष राशि (Aries Horoscope)
आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है। विदेश से जुड़े कामों में सकारात्मक प्रगति के संकेत हैं। हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
2. वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी मेहनत की सराहना होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम के संकेत हैं।
3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य और खानपान का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
4. कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज मन को शांत रखने की जरूरत है। सरकारी कामकाज और दस्तावेजों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। भाई-बहनों के साथ बातचीत से पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं।
5. सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज आपकी मेहनत और दूरदर्शिता आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। व्यापार में किए गए बदलावों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। विदेश यात्रा या संपत्ति खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
6. कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपनी सूझबूझ और मेहनत से आप हर काम संभाल लेंगे। करियर में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। भाई-बहनों के निजी मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें।
7. तुला राशि (Libra Horoscope)
आज आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बच्चों की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और खानपान पर ध्यान दें।
8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कानूनी और सरकारी मामलों में धैर्य रखें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सोच-समझकर बयान देने की जरूरत है।
9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी विरोधियों की योजनाओं को कमजोर कर सकती है। नए काम शुरू करने का उत्साह रहेगा। हालांकि, अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेने से बचें।
10. मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज जमीन, मकान और संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में साझेदारी करने वाले लोग दस्तावेजों और शर्तों की अच्छी तरह जांच करें। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक समाचार मिलने के संकेत हैं।
11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज नई शुरुआत और योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम मिल सकता है। पिता के साथ किसी विषय पर मतभेद हो तो बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करें।
12. मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कुछ कामों में देरी हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी में फैसला न लें। आर्थिक मामलों में अपनी जरूरत और क्षमता को ध्यान में रखकर ही निर्णय करें।






