Horoscope 11 November 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Horoscope 11 November 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद/डेस्क : Horoscope 11 November 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Horoscope 10 November 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

1. मेष राशि (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धैर्य और संतुलन बनाए रखने का है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा, लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। व्यापार में विशेषकर लोहे और निर्माण सामग्री से जुड़े कारोबार में लाभ के संकेत हैं। अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक बजट प्रभावित हो सकता है। प्रेम जीवन में गुस्से पर नियंत्रण रखें और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

2. वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज घर-परिवार में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मतभेद बातचीत से दूर हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, काम का दबाव मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलने से खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी और बच्चों का सहयोग मिलेगा। मां की सेहत को लेकर सतर्क रहें और काम के साथ परिवार को भी समय दें।

4. कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज आपको किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनें सामने आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से काम लेने पर समाधान मिल सकता है। सरकारी कामकाज में रुकावट आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। मां की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान भी सावधानी बरतें।

5. सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपका आत्मविश्वास और कार्यक्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं। धातु से जुड़े कारोबार में लाभ हो सकता है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि, स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर को लेकर सतर्क रहें।

6. कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज भाग्य का साथ मिलने से कई मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है। आर्थिक और विदेश से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। अचानक गुस्सा करने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

See also  Today 08 जुलाई Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

7. तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे और कामकाज में तेजी आएगी। आपकी बातचीत करने की कला और पुराने संपर्क महत्वपूर्ण काम पूरे कराने में मदद कर सकते हैं। पढ़ाई और करियर के मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की प्राप्ति के योग हैं।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज आपको कामकाज में सफलता के साथ मान-सम्मान भी मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। हालांकि, वैवाहिक जीवन में छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।

9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत और बेहतर योजना का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। शिक्षा, अध्यापन और ज्ञान से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है। आर्थिक लाभ के साथ मान-सम्मान भी मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और अपनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखें और कमर या पीठ दर्द को नजरअंदाज न करें।

10. मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज भाग्य आपका साथ दे सकता है और आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने अटके धन की वापसी संभव है। दोस्तों से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें और वैवाहिक जीवन में पुरानी बातों को लेकर विवाद न करें।

11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आपको आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से लाभ मिलने की संभावना है। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान पर अचानक खर्च बढ़ सकता है।

12. मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ सकता है। मित्र की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। नया कारोबार या काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है। अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Riya Kumari