Horoscope 9 November 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Horoscope 9 November 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद/डेस्क : Horoscope 9 November 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Horoscope 7 November 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

1. मेष राशि (Aries Horoscope)

आज साझेदारी से जुड़े कार्यों में आपकी मेहनत और समझदारी अच्छे परिणाम दिला सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और किसी महत्वपूर्ण काम में सहयोग मिल सकता है। हालांकि, किसी बात को लेकर बहस होने की आशंका है। इसलिए बातचीत में संयम रखें। कोई बड़ी मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में जल्दबाजी करने से बचें और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

2. वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बढ़ते खर्च आपकी बजट योजना को प्रभावित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या लोन लेने की योजना बन सकती है। किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले अच्छी तरह विचार करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से धन लाभ या कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं।

3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज आपके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा के दौरान अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। सकारात्मक सोच और समझदारी से आप अपने जरूरी काम पूरे कर पाएंगे।

4. कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज भाग्य का साथ मिलने से आपके कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी या कारोबार के सिलसिले में यात्रा का अवसर मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें।

5. सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपकी आमदनी बढ़ाने के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। कारोबार में लंबे समय से अटके कामों को गति मिलेगी। किसी कानूनी मामले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है।

6. कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज आपके भीतर नई ऊर्जा और कुछ नया करने का उत्साह बना रहेगा। अपनी मेहनत और समझदारी से आप दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, गैरजरूरी खर्चों से बचें और अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

See also  Today Horoscope 28 September 2026 ,जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

7. तुला राशि (Libra Horoscope)

आज महत्वपूर्ण फैसले लेते समय भावनाओं के बजाय समझदारी को प्राथमिकता दें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आर्थिक परेशानी पैदा कर सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कारोबार में किसी तकनीकी समस्या या छोटी रुकावट के कारण काम प्रभावित हो सकता है। बिना पूरी जानकारी के किसी बड़े निवेश से बचें। सही साझेदार के साथ काम करने से लाभ मिल सकता है। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी पुरानी परेशानी दूर होने के योग हैं। बातचीत में अपनी भाषा का ध्यान रखें।

9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है, लेकिन आलस्य और काम टालने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। सही योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो परिस्थितियों को संभाल पाएंगे। घर की सजावट या बदलाव की योजना बन सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी।

10. मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज आपके अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है और लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराजगी से बचें। बातचीत के दौरान एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों को समझना जरूरी होगा।

11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विषय पर मतभेद या बहस होने की आशंका है। अपनी बात स्पष्ट रखें, लेकिन दूसरों के विचारों को भी महत्व दें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

12. मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज आपको जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। सोच-समझकर लिए गए फैसले तरक्की के नए रास्ते खोल सकते हैं। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

Riya Kumari