Horoscope – जानें कैसा होगा आपका आज का दिन

By Sanjana Kumari

Published on:

जाने राशिफल (Horoscope)

[short-code1]

मेष राशि
आपके चेहरे में आज अजीब सा सम्मोहन शक्ति होगा जो सबको अपनी ओर आकर्षित करेगा। आज आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और कोशिश करें कि यह अधिक से अधिक खुशनुमा हो।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

यह भी पढ़े : जाने मूलांक पता करने का सबसे आसान तरीका

वृष राशि
आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं।

मिथुन राशि
आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आयेगा। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की आवश्यकताओं पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी शानदार क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और खुशियों की सौगात लाते हैं।

कर्क राशि
रक्तचाप के मरीजों को विशेष ध्यान रखने और दवा करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफी लाभदायक सिद्ध होगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है।

सिंह राशि
तली-भुनी चीजों से दूर रहें और प्रतिदिन कसरत करते रहें। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ प्रसन्नता के पल बिताएं। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। प्यार बहार की तरह है, फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ।

कन्या राशि
बेहतर जीवन के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ध्यान करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। 

See also  Horoscope : जानें कैसा होगा आपका आज का दिन

तुला राशि
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं, लेकिन आज अपने खर्चों को बहुत अधिक बढ़ाने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक्त है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लायेगा। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। 

वृश्चिक राशि
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च में बढ़ोतरी आपके लिए बचत को और अधिक मुश्किल बना देगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। रोमांस आपके दिल पर काबिज है। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है।

धनु राशि
आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की आवश्यकता है। आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें।

मकर राशि
जिन लोगों ने लोन लिया था, आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहेगा। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का अवसर साबित होंगी।

कुंभ राशि
बच्चों के साथ खेलना बहुत अच्छा और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। अपने मेहमानों से ख़राब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है।

मीन राशि
दबी हुई समस्याएं फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद समाप्त कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं।

Sanjana Kumari