2024 की खतरे की भविष्यवाणियाँ, क्या हो जाएगा पृथ्वी का नाश

By Admin

Published on:

सोशल संवाद / डेस्क :  ये साल जैसा भी गया हो अगला साल कैसा जाएगा ये जानने की अभिलाषा हर किसी को होती है । और यही कारण है कि लोग ज्योतिषियों के पास जाते हैं,अपना आने वाले साल का हाल जानने । और ये बात हमारे पुर्वजों को भी पता थी। तभी तो उन्होंने साड़ी भविष्यवाणियाँ कर दी और उसे लिख कर संजोय रखा ।

कुछ ज्योतिषी भी आय जिनकी भविष्यवाणियाँ इतनी सटीक होती हैं कि विश्वास बिना किये रहा नहीं जा सकता। उनमे सबसे पहला नाम आता है नास्त्रेदमस का।  नास्त्रेदमस ने दुनिया की कई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में कई साल पहले ही लगभग सटीक भविष्यवाणियां कर दी थीं। साथ ही संत अच्युतानंद दास की भविष्यवाणी के साथ ही जर्मन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ज्यादा प्रचलित है। हर साल इन लोगों की किताबों से भविष्वाणियां निकालकर इंटरनेट पर डाली जाती है। दाव किया जा रहा है कि वर्ष 2023 के लिए उन्होंने जो भविष्यवाणी की थी वो सच हो गई है।

यह भी पढ़े : आखिर कैसे बार्बरिक बने खाटू श्याम , जाने पूरी कहानी

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

भविष्य मल्लिका के अनुसार , 6 और 7 का जोड़ 13 होता है और इसी में 13 और मिलाने से 26 अंक आता है। इसी 26 अंक के माध्यम से अच्युतानंद दास ने भारत पर होने वाले हमले के बारे में भविष्वाणी की है। कहा गया है इस्लामिक देश हमला करेंगे और तबाही होगी। शनि जब मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब भारत पर संकट के बादल छाएंगे। शनि के मीन में जाने से वह वहां ढाई वर्ष तक रहेगा। और आपको बता दे साल 2024 में शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में जाने वाले हैं। तो अगर भविष्य मल्लिका की माने ,तो साल 2024 संकटों का साल होने वाला है ।

See also  हरियाली तीज 2026 कब है? जानें 15 अगस्त की तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

बाबा वेंगा का कहना है कि जल्द चीन दुनिया की महाशक्ति बन जाएगा। चीन पूरी दुनिया में अपनी शक्ति और सामर्थ बढ़ा लेगा। साल 2024 में इस बदलाव से धरती का मौसम बुरी तरह प्रभावित होगा। जिसके कारण तापमान में भी परिवर्तन होगा जिससे ठंडी जगह गर्म हो जाएगीं और गर्म जगहें ठंडी हो जाएंगी। साल 2024 में ग्लेशियर पिघलने लगेंगें जिससे समुद्र किनारे बसे हुये शहर जलमग्न हो जायेंगें।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के दावे के अनुसार 2020 से 2025 के बीच कुछ बड़ा होने वाला है। 2025 तक यह संपूर्ण दुनिया वन वर्ल्ड, वन अर्थ यानी मानव सभ्यता पूरी तरह से एक ही सत्ता के नीचे कायम हो जाएगी। 2024 में भारत में कुछ ऐसी खोज होने वाली है जो मनुष्य जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाएगी। कहते हैं कि मनुष्य भविष्य में घटित होने वाली चीजों को पहले ही जान लेगा। 2024 में भारत अं‍तरिक्ष में भी अपनी एक विशेष सत्ता कायम करने वाला है।

Admin