अगस्त मासिक राशिफल 2024 : जाने कैसा बीतेगा यह महिना

By Tami

Published on:

अगस्त मासिक राशिफल 2024

धर्म संवाद / डेस्क : अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होने वाला है और सिंह राशि में सूर्य, शुक्र, चंद्र और बुध ग्रह की युति भी बन रही है। साथ ही इस महीने कई नक्षत्रों का भी राशि परिवर्तन होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका 12 राशियों के जातकों के लिए यह महिना।

यह भी पढ़े : आपके नाम का पहला अक्षर आपके बारे में क्या कहता है

[short-code1]

मेष राशि : इस महीने मेष राशि वाले जातकों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस महीने आपके कई अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान प्रगति करने के लिए कई बड़े अवसर प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने के लिए बातचीत का सहारा लें।  पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। यह महीना आपकी सेहत के लिए अनुकूल रहेगा। 

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

वृषभ राशि: इस महीने खर्चों पर नियंत्रण रखें।  इस महीने आर्थिक स्थिति ऊपर-नीचे हो सकती है।आपका कारोबार थोड़ा मंदा रहेगा और आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं।छात्रों का पढ़ाई से भटक सकता है। पिता या रिश्तेदारों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने सीनियर और जूनियर से लड़ाई / बहस हो सकती है। सावधान रहे। प्रेम प्रसंग में आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। 

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए यह महिना शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा। रुके हुए काम पूर्ण होंगे। भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। पर्याप्त नींद लें।प्रेम संबंधों में समझ और संयम बनाए रखें। खुलकर अपनी भावनाएँ व्यक्त करें। परिवार  को समय देने का प्रयास करें। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। काम पर ध्यान दे।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों को इस महीने मेहनत का फल मिलेगा. प्रयास करते रहे बाधाएँ अवश्य दूर होंगी। महीने के मध्य में आपको अचानक किसी बड़े खर्च का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहे। लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्कता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखे अन्यथा चीज़े बिगड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी. प्यार में रोमांस बढ़ेगा।  साथी को समय दे। परिवार से मतभेद हो सकते हैं मगर उन्हे मन से न लगाए। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

सिंह राशि : यह महिना सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित होने की उम्मीद है। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। महनत का फल मिलेगा। कारोबार में उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में समझदारी और संयम रखें। किसी भी गलतफहमी को दूर करें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के कई मौके मिलेंगे।  मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

यह भी पढ़े : किस राशि के कौन है इष्ट देव, जाने किस देवी-देवता की करे पूजा

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए अगस्त का महीना मिला-जुला रहने वाला है। महीने के पहले सप्ताह में उम्मीद के मुताबिक कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। इस राशि के लोगों को आमदनी और खर्चों में संतुलन बना कर चलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। इस महीने मानसिक एवं शारीरिक बीमारियाँ हो सकती हैं। दिनचर्या और खानपान सही रखें।  कार्यस्थल पर  सीनियर और जूनियर मिलकर रहे। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा. नए अवसर मिल सकते हैं। अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। छात्रों को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। हास-परिहास करते समय दूसरों की भावनाओं को आहत करने से बचें। लव रिलेशन में आ रही रुकावट दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। 

See also  Rahu Remedies: राहु दोष से बचने के लिए करें ये उपाय

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परंतु इससे उबरने में आप सक्षम होंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत बनी रहेगी।  जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें मनचाहा कार्य मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के आसार है। माह के मध्य में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। किसी योजना में फंसा धन निकल आएगाी। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। साथी के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि :यह महीना आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है, लेकिन मेहनत से सब कुछ संभव है। इस दौरान आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बस ध्यान रहे इस पूरे माह भूलकर भी नियमों का उल्लंघन या फिर कहें किसी चीज में शार्टकट लेने की गलती न करें, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान कारोबार में धन की आवक और खर्च लगभग बराबर ही बना रहेगा। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। इस दौरान किसी से भी बात करते समय गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। अगस्त महीने की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों को महीने के दूसरे सप्ताह में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा वाले सीनियर और जूनियर की मदद ले सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में आपको करियर में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको गलत सलाह देने वाले लोगों से दूर रहना होगा। महीने के अंत में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपकी खुशी और सम्मान का बड़ा कारण बन सकती है। मानसिक तनाव से बचें। खानपान पर ध्यान दे।

मकर राशि :इस महीने इस राशि वालों को मेहनत करने में कोई  कसर नहीं छोड़नी है।  महीने की शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है, लेकिन अंत में भाग्य का साथ मिलेगा। बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। आपको करियर और बिजनस से जुड़े कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में परिवार के किसी सदस्य से किसी बात पर विवाद हो सकता है।  नए निवेश के लिए समय अनुकूल है। करियर में स्थिति अनुकूल रहेगी। अवसर मिले तो अवश्य लाभ उठाए। खानपान पर खूब ध्यान दे अन्यथा अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है।  मानसिक तनाव से बचें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर या बिजनस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।  शुभचिंतकों का साथ मिलेगा। कार्य विशेष से संबंधित बड़ी सफलता हासिल होगी। खर्च की अधिकता और आय में कमी के कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। नियंत्रण रखे। नए संपर्क और नेटवर्किंग के माध्यम से लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। साथी के साथ समय बिताएं। नींद की कमी हो सकती है। परिवार में छोटी-मोटी तकरार हो सकती है।  लव पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। नींद की कमी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस महीने आपको बहुत सधे हुए कदमों के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। करियर-कारोबार के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।  कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं।जीवन में खुशहाली रहेगी। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी।  नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। लव पार्टनर के साथ उत्पन्न गलतफहमियां दूर होंगी। 

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .