क्या आप पूर्वजों की तस्वीर सही जगह लगा रहे हैं? पढ़िए वास्तु का मार्गदर्शन

By Tami

Published on:

Are you placing your ancestors' photos in the right place

धर्म संवाद / डेस्क : भारतीय संस्कृति में पूर्वजों का स्थान अत्यंत आदरणीय माना गया है। घर में उनके चित्र लगाने का उद्देश्य न केवल श्रद्धांजलि देना होता है, बल्कि यह भी माना जाता है कि उनकी उपस्थिति से घर में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद बना रहता है। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि तस्वीरें गलत दिशा में या अनुचित स्थान पर लगाई जाएं तो इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। आइए जानें कि पूर्वजों की तस्वीरें घर में कहाँ लगानी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढ़े : इस दिन कपड़े धोने से आ सकती है कंगाली: जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीरें घर में दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) या दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए, ताकि उनका मुख दक्षिण दिशा की ओर रहे.  दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है और इसे पितरों से जुड़ा हुआ क्षेत्र भी माना गया है।  आप  पश्चिम दिशा में भी पूर्वजों की तस्वीर लगा सकते हैं।  इन्हें मुख्य रूप से हॉल या बैठक के कमरे की इन दीवारों पर लगाना चाहिए। तस्वीरें दक्षिण दीवार पर इस प्रकार लगाई जानी चाहिए कि उनका मुख उत्तर दिशा की ओर हो। यह स्थिति पितरों को सम्मान देने के साथ-साथ मानसिक शांति और आशीर्वाद भी प्रदान करती और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

तस्वीरें हमेशा आंखों के स्तर (Eye-level) पर लगाएं – न बहुत ऊँचाई पर और न बहुत नीचे। तस्वीरें साफ, स्पष्ट और फ्रेम में होनी चाहिए। केवल उन पूर्वजों की तस्वीरें लगाएं जिनका निधन हो चुका है। अगर इन तस्वीरों पर धूल-मिट्टी जमा हो जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

See also  चाणक्य नीति - इन आदतों की वजह से जीवन भर झेलनी पड़ सकती है कंगाली

घर के इस स्थान पर न लगाएं  पूर्वजों की तस्वीरें

कई बार लोग पूर्वजों की तस्वीरें घर के केंद्र में या पूजा स्थान के आसपास लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह गलत है।  माना जाता है कि पूजा घर में पितरों की तस्वीर लगाने से जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। पितरों और देवताओं की तस्वीरें अलग-अलग जगहों पर रखें। घर-परिवार में अशांति छा सकती है। पितरों के फोटो के साथ जिंदा सदस्यों की फोटो न लगाएं। पितरों की तस्वीरें कभी भी घर के बीच में, रसोई घर में, और शयन कक्ष में न लगाएं। जिंदा व्यक्ति की फ़ोटो पूर्वजों की तस्वीरों के बगल में नहीं लगानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवित लोगों की आयु कम होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अपने पुरखों की तस्वीर को कभी भी लटका कर नहीं रखना चाहिए। तस्वीरों को हमेशा लकड़ी के स्टैंड पर ही रखना चाहिए। फोटो को लटकाना शुभ नहीं माना जाता।

पितरों की कृपा से मिलते हैं ये लाभ:

  • पारिवारिक कलह कम होता है
  • मन में श्रद्धा और संतुलन बना रहता है
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होता है
  • घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .