गृह क्लेश दूर करने के लिए अपनाए यह उपाय

By Tami

Published on:

गृह क्लेश

धर्म संवाद / डेस्क : जिस घर में 2 से ज्यादा लोग रहते हैं उस घर में सोच-विचार, राय- सम्मति अलग होंगे ही। ऐसे में छोटे- मोठे नोकझोंक ऑन आम बात है। मगर कभी-कभी बात इतनी बढ़ जाती है कि यह क्लेश का रूप ले लेता है। अगर इन्हे जल्दी सुलझाया नहीं गया तो रिश्तों को बिगड़ने में देर नहीं लगती। इससे रिश्ते टूटकर बिखर जाते हैं. अगर आपके घर में भी यह समस्या है तो आप वास्तु के कुछ उपाय अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं गृह क्लेश दूर करने के कुछ अचूक उपाय ।

यह भी पढ़े : सास – बहू में नहीं बनती तो अपनाएं ये टोटके

[short-code1]

घर के ईशान कोण में हमेशा मंदिर ही होना चाहिए। लेकिन अगर आपने इस कोण में टॉयलेट बना रखा है या फिर गंदगी इकट्ठा कर रखी है, तो इससे घर में नकारात्मकता आती है और गृह कलेश होता है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

वास्तु के मुताबिक, घर का किचन दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। साथ ही किचन की दिवारों का रंग हल्का होना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

घर के कोनों में फर्नीचर ना रखें। मान्यता है कि इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है और परिजनों में विवाद बढ़ता है।

रंगों से व्यक्तियों का भावनात्मक जुड़ाव होता है। इसलिए घर की दीवारों का रंग ज्यादा डार्क नहीं होना चाहिए। इससे मन अशांत रह सकता है।

घर के 2 शीशों को आमने –सामने नहीं रखना चाहिए। अगर आपके घर में 2 शीशे आमने-सामने हैं तो आपको एक शीशे को या तो हटा देना चाहिए या फिर एक शीशे को ढक देना चाहिए।

See also  सपने में खुद को रोते हुए देखने का क्या है मतलब

नियमित रूप से अपने घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।

घर की पूर्व दिशा में नियमित आपको घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे भी घर में शांति का वातावरण बना रहेगा।

गुरुवार को छोड़कर हर एक दिन पोछा वाले पानी में थोड़ा सा नमक डाल लें।

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .