Today 18 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

By Riya Kumari

Published on:

Today 18 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

धर्म संवाद / डेस्क : Horoscope 18 जून 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं तो कुछ को करियर और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

यह भी पढे : Today 17 June Horoscope 2026 : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज काम का दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियां तनाव का कारण बन सकती हैं। अनुभवी लोगों की सलाह से किया गया निवेश लाभकारी रहेगा। दफ्तर में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम आपको प्रसन्न रखेगा।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

शुभ उपाय: रात में जौ भिगोकर सुबह पक्षियों या जानवरों को खिलाएं।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक गतिविधियों में समय बिताएं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार और शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।

शुभ उपाय: मूंग भिगोकर सुबह पक्षियों को खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। विद्यार्थियों को समय का बेहतर प्रबंधन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ उपाय: शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। संपत्ति और रियल एस्टेट में निवेश लाभ दे सकता है। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। दांपत्य जीवन में सुखद सरप्राइज मिलने की संभावना है।

शुभ उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपका उदार व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें। व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। छात्रों को समय की बर्बादी से बचना चाहिए।

शुभ उपाय: चंद्र यंत्र की पूजा करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

मुस्कुराहट और सकारात्मक सोच आपके लिए सफलता का मार्ग खोलेगी। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की बातों पर भरोसा करने से बचें।

See also  12 राशियों में कैसा होता है सूर्य का गोचर

शुभ उपाय: पक्षियों को भीगी हुई मूंग खिलाएं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

शुभ उपाय: लाल चंदन मिश्रित जल से स्नान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

तनाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए आराम और परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा। घर से जुड़े निवेश फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ उपाय: मंगल यंत्र धारण करना शुभ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिल सकती है। आर्थिक मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके पक्ष में जा सकते हैं।

शुभ उपाय: सूर्य चालीसा और आरती का पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर सफलता मिलने के योग हैं। रियल एस्टेट में निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

शुभ उपाय: कुत्ते को दूध पिलाएं।

कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope)

भागदौड़ के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से जरूरी वस्तुओं की खरीदारी संभव होगी। करियर में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लाभ पहुंचा सकता है।

शुभ उपाय: इत्र, कपूर और अगरबत्ती का दान करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा और धन प्राप्ति के योग हैं। घर की साफ-सफाई और पारिवारिक कार्यों पर ध्यान देना जरूरी होगा। छात्रों को प्रेम संबंधों के कारण पढ़ाई से ध्यान भटकने से बचना चाहिए।

शुभ उपाय: पक्षियों को सतनाजा खिलाएं।

आज का दिन अधिकांश राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को आर्थिक और व्यावसायिक सफलता मिलेगी, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सकारात्मक सोच और संयम के साथ दिन की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा।

Riya Kumari