आज का राशिफल 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, करियर-प्रेम-धन और स्वास्थ्य का हाल

By Riya Kumari

Published on:

आज का राशिफल 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, करियर-प्रेम-धन और स्वास्थ्य का हाल

धर्म संवाद / डेस्क : 18 मई 2026 आज का दिन कई राशियों के लिए नई ऊर्जा और अवसर लेकर आया है। कुछ लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल

यह भी पढे : आज का राशिफल 2026 : जानें सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, स्वास्थ्य, करियर और धन लाभ के संकेत

1. मेष राशि (Aries)

    आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन उत्साहित रहेगा। हालांकि मनोरंजन और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में पैसों को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए स्पष्ट बातचीत करें। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर रहने वाले लोग परिवार से बातचीत कर भावुक हो सकते हैं।

    WhatsApp channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Instagram Join Now

    उपाय: दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    2. वृषभ राशि (Taurus)

    आज स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और सामाजिक गतिविधियों में संतुलन बनाए रखें। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में सफलता मिल सकती है।

    उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं, लाभ मिलेगा।

    3. मिथुन राशि (Gemini)

    आज आप अपनी सेहत और व्यक्तित्व सुधारने पर ध्यान देंगे। निवेश सोच-समझकर करें, तभी लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में पुराने कामों की सराहना हो सकती है और प्रमोशन के संकेत भी मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर तनाव संभव है।

    उपाय: गणेश मंदिर में कांसे का दीप दान करें।

    4. कर्क राशि (Cancer)

    मन में असमंजस की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य रखें। रिश्तेदारों से मुलाकात सुकून देगी। नौकरी में विरोधियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

    उपाय: सफाई कर्मचारी को मसूर दाल और कुछ पैसे दान करें।

    5. सिंह राशि (Leo)

    दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन व्यवहार में विनम्रता रखें। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में पुरानी नाराजगियां दूर हो सकती हैं।

    See also  Horoscope : जाने कैसा होगा आपका आज का दिन

    उपाय: स्नान के पानी में गेहूं और लाल सिंदूर डालकर स्नान करें।

    6. कन्या राशि (Virgo)

    पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। निवेश में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ेगी।

    उपाय: घर में केतु यंत्र स्थापित कर पूजा करें।

    7. तुला राशि (Libra)

    दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन खानपान में सावधानी रखें। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा।

    उपाय: प्रेमी या जीवनसाथी को चांदी का कड़ा पहनाएं।

    8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

    आज दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। कार्यस्थल पर बॉस आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    उपाय: नियमित गायत्री मंत्र और गायत्री चालीसा का पाठ करें।

    9. धनु राशि (Sagittarius)

    गुस्से और विवाद से बचने की जरूरत है। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सावधानी से निर्णय लें। आज आपको अपने लिए समय मिलेगा और मानसिक शांति महसूस होगी।

    उपाय: इमली के पेड़ को जल अर्पित करें।

    10. मकर राशि (Capricorn)

    दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करें, इससे पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें। व्यक्तित्व में निखार आएगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

    उपाय: घर में सफेद मार्बल के टुकड़े रखें।

    11. कुम्भ राशि (Aquarius)

    आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में तारीफ सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी आपको खुश करने की कोशिश करेगा।

    उपाय: सूर्यदेव को लाल फूल अर्पित करें।

    12. मीन राशि (Pisces)

    मानसिक शांति के लिए किसी संत पुरुष का आशीर्वाद लाभकारी रहेगा। छात्रों को विदेश में पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आर्थिक चिंता बनी रह सकती है। प्रेम जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण तनाव संभव है।

    उपाय: गरीब कन्याओं को चॉकलेट बांटें।

    Riya Kumari