नौ नौ रूप मैया के – भजन

By Tami

Published on:

nau nau roop maiya ke - bhajan

धर्म संवाद / डेस्क : “नौ नौ रूप मैया के” भजन हमें यह संदेश देता है कि माँ दुर्गा हर समय अपने भक्तों के साथ हैं। अगर हम सच्चे मन से उनकी आराधना करें, तो जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी  लिरिक्स  | Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri Lyrics

नौ नौ रूप मैया के तो,
बड़े प्यारे लागे,
बड़े प्यारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

प्रथम पूज्य है शैलपुत्री,
दूजी ब्रम्ह्चारणी,
भक्त जनो को भव सागर से,
पार उतारनी,
तीनो लोको में मैया के,
तीनो लोको में मैया के,
जय जयकारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥

चंद्राघंटा मैया का है,
तीजा रूप निराला,
कुष्मांडा ने भक्त जनो की,
हर विपदा को टाला,
स्कंद माता पाँचवा पूजन,
स्कंद माता पाँचवा पूजन,
करने सारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥

कात्यायनी पूजन करलो,
पार लगोगे सारे,
कालरात्रि दुष्ट जनो को,
एक पल में संहारे,
माँ का नाम सुमिरे जो,
माँ का नाम सुमिरे जो,
उनके भाग जागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥

माँ गौरी है रूप आठवां,
जिसने भी ध्याया,
सिद्धि दात्री रूप में माँ ने,
सारा दुख मिटाया,
मंदिर मंदिर देखो माँ के,
मंदिर मंदिर देखो माँ के,
भक्तों मेले लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥

नौ नौ रूप मैया के तो,
बड़े प्यारे लागे,
बड़े प्यारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नजारे लागे ॥

See also  हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की - भजन

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .