July Festivals 2025 : जाने जुलाई महीने में आने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट

By Tami

Published on:

July festival 2025

धर्म संवाद / डेस्क : जुलाई का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी महीने से सावन की शुरुआत होती है। यह संपूर्ण मास भगवान शिव की आराधना को समर्पित होता है। सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं, व्रत रखते हैं और कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं। पूरे महीने वातावरण भक्ति और आस्था से ओतप्रोत रहता है। इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी मनाए जाते हैं। आइए जानें सावन में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची।

यह भी पढ़े : सावन 2025 कब से शुरू होगा? जानिए तारीखें, सोमवार व्रत के लाभ और विशेष योग

  • 2 जुलाई, बुधवार- मां ताप्ती जयंती
  • 4 जुलाई, शुक्रवार- भड़ली नवमी, गुप्त नवरात्रि समाप्त
  • 5 जुलाई, शनिवार- आशा दशमी
  • 6 जुलाई, रविवार- चातुर्मास प्रारंभ, देवशयनी एकादशी
  • जुलाई 7, 2025, सोमवार- जयापार्वती व्रत प्रारम्भ
  • 8 जुलाई, मंगलवार- मंगला तेरस, विजया पार्वती व्रत, प्रदोष व्रत
  • जुलाई 9, 2025, बुधवार- जैन कैलेण्डर पर आधारित कोकिला व्रत
  • 10 जुलाई, गुरुवार- गुरु पूर्णिमा
  • 11 जुलाई, शुक्रवार- सावन मास शुरू
  • 14 जुलाई, सोमवार- गणेश चतुर्थी व्रत, श्रावण सोमवार
  • 15 जुलाई, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत
  • जुलाई 16, 2025, बुधवार- कर्क संक्रान्ति
  • जुलाई 17, 2025, गुरुवार- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 21 जुलाई, सोमवार- कामिका एकादशी, श्रावण सोमवार
  • 22 जुलाई, मंगलवार- कामिका एकादशी, मंगला गौरी व्रत
  • 23 जुलाई, बुधवार- शिव चतुर्दशी व्रत, मासिक शिवरात्रि
  • 24 जुलाई, गुरुवार- हरियाली अमावस्या
  • 26 जुलाई, शनिवार- सिंधारा दोज
  • 27 जुलाई, रविवार- स्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली तीज, मधुश्रवा तीज
  • 28 जुलाई, सोमवार- विनायकी चतुर्थी व्रत, श्रावण सोमवार
  • 29 जुलाई, मंगलवार- नागपंचमी, मंगला गौरी व्रत
  • 30 जुलाई, बुधवार- कल्कि अवतार
  • 31 जुलाई, गुरुवार- गोस्वामी तुलसीदास जयंती
See also  किन्नर कैलाश : भारत की सबसे खतरनाक और कठिन यात्रा

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .