घर में घड़ी लगाते समय इन बातों का रखे ध्यान

By Tami

Published on:

घर में घड़ी लगाते समय इन बातों का रखे ध्यान

धर्म संवाद / डेस्क : समय का पता लगाने के लिए घड़ी बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। हर घर में दीवारों पर घड़ी लगी हुई होती ही है। घड़ी बंद होने पर या तो घड़ी बदलने की सलाह दी जाती है या फिर बैटरी बदलने को कहा जाता है क्योंकि घड़ी का बंद रहना गलत माना जाता है। वास्तु शास्त्र में घड़ी को दीवार पर लगाने की भी एक दिशा निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़े : आर्थिक तंगी दूर करने के लिए अपनाएं यह उपाय

[short-code1]

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। पूर्व या उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न रहते हैं।  इसके अलावा जरुरत पड़ने पर पश्चिम दिशा में भी घड़ी लगा सकते हैं। इन दिशाओं में घड़ी लगाने से जीवन में सुख- समृद्धि और विकास होता है। परिवार की बढ़ोतरी होती और घर में खुशियों का माहौल बना रहता है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

साथ ही आपको यह भी बता दे कि दक्षिण दिशा में घड़ी टांगना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिशा में घड़ी टाँगने पर आर्थिक दिक्कतें उत्पन्न होने लगती हैं। इससे घर में नकारात्मकता आती है। इसके अलावा घर में कभी भी टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। टूटी हुई घड़ी रखने से घर का वातावरण खराब होता है। टूटी हुई घड़ी को दुर्भाग्य का सूचक भी माना जाता है।

कहाँ नहीं लगानी चाहिए नहीं घड़ी

दिशा के अलावा इस बात का ध्यान रखे कि घर के द्वार पर या जिस जगह से घर में प्रवेश करते हैं वहां घड़ी ना लागि हो ।घर के एंट्रेस पर दरवाजे के ऊपर या घर के किसी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए । पलंग के पास या पलंग के ऊपर दीवार पर भी घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि यह हमेशा चालू रहनी चाहिए।

See also  बच्चों का नहीं लगता है पढाई में मन, तो स्टडी रूम के लिए आजमायें ये वास्तु टिप्स

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .