क्यों की जाती है माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा

By Tami

Published on:

लक्ष्मी गणेश

धर्म संवाद / डेस्क : हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को बुद्धि व विद्या का देवता माना जाता है। और माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। हर साल दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की एक साथ पूजा की होती है। माना जाता है कि दिवाली के दिन ही माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से विशेष फल मिलता है। लेकिन इनके साथ भगवान गणेश की पूजा क्यों की जाती है चलिए बताते हैं।

यह भी पढ़े : आखिर कैसे हुई मां सरस्वती की उत्पत्ति, जाने पौराणिक कथा

[short-code1]

पौराणिक कथा के अनुसार, एकबार माता लक्ष्मी को स्वयं पर अभिमान हो गया था। तब भगवान विष्णु ने कहा कि भले ही पूरा संसार आपकी पूजा-पाठ करता है लेकिन अभी तक आप अपूर्ण हैं। यह बात सुनकर लक्ष्मी जी हैरत में पड़ गईं और उनको दुख भी हुआ कि प्रभु श्रीहरि ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने उनसे पूछा कि वे अपूर्ण क्यों हैं?  तब भगवान विष्णु ने कहा कि जब तक कोई स्त्री मां नहीं बन पाती तब तक वह पूर्णता प्राप्त नहीं कर पाती। आप निसंतान होने के कारण ही अपूर्ण हैं। यह जानकर माता लक्ष्मी को बहुत दुख हुआ।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

मां लक्ष्मी की पीड़ा को देखते हुए माता पार्वती ने अपने पुत्र गणेश को उन्हें दत्तक पुत्र के रूप में सौंप दिया। इस बात से प्रसन्न होकर माता ने यह घोषणा की कि व्यक्ति को लक्ष्मी के साथ गणेश जी की उपासना करने से ही धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। तभी से दिवाली पर पर माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है।

See also  पूजा में क्यों चढ़ाए जाते हैं फूल

Tami

Tamishree Mukherjee I am researching on Sanatan Dharm and various hindu religious texts since last year .