जाने वास्तु शास्त्र के हिसाब से कहाँ रखे डस्टबिन , वरना हो सकते हैं कंगाल

By Admin

Published on:

सोशल संवाद / डेस्क :  वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिन्हें आजमाने से व्यक्ति अपने भविष्य को बेहतर कर सकता है। अगर कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है तो वास्तु शास्त्र में इससे जुड़ी कुछ टिप्स बताई गई हैं। घर में मौजूद चीजों की दिशा को ठीक करके आप इस तरह की समस्याओं से निजात पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में डस्टबिन को गलत दिशा में रखते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डस्टबिन रखते समय दिशा के साथ वास्तु के कुछ खास नियमों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक घर के किस दिशा में कूड़ादान नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़े : सोते समय तकिए के नीचे रखें ये चीजें, बनेंगे बिगड़े काम

[short-code1]

उत्तर-पूर्व दिशा: वास्तु के अनुसार, घर के उत्तर पूर्व दिशा में  डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन हानि के योग बनते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

WhatsApp channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Join Now

दक्षिण-पूर्व दिशा: इसके अलावा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में भी डस्टबिन रखने से बचना चाहिए। इससे कड़ी मेहनत के बावजूद व्यक्ति के सारे प्रयास व्यर्थ चले जाते हैं और व्यक्ति को सभी कार्यों बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

उत्तर दिशा: घर के उत्तर दिशा में डस्टिबन रखना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे नौकरी-कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पश्चिम दिशा: अगर आपको कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो इसका कारण घर के पश्चिम दिशा में रखा कूड़ेदान भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार, घर के पश्चिम दिशा में डस्टिबन नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति के सभी कार्यों में अड़चनें आती हैं।

See also  सपने में रोना शुभ होता है या अशुभ , जाने क्या कहते हैं शास्त्र

दक्षिण दिशा: वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण दिशा में भी कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन का नुकसान होता है और मन में अक्सर नकारात्मक विचार आते हैं।

इस दिशा में रखें डस्टबिन

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कूड़ेदान कभी भी घर से बाहर नहीं होना चाहिए। बल्कि इसे हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए।  कूड़ेदान को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा विसर्जन के लिए है इसलिए इस दिशा में डस्टबिन रखना अच्छा रहता है। इस दिशा में रखने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

Admin